scriptTik Tok Video बनाने वाले 10 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या, मां नहीं झेल पाईं सदमा, उठाया खौफनाक कदम | Mother Committed Suicide After Ten Year Old Child's Death In Ranchi | Patrika News

Tik Tok Video बनाने वाले 10 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या, मां नहीं झेल पाईं सदमा, उठाया खौफनाक कदम

locationगिरिडीहPublished: Jun 29, 2020 07:26:10 pm

Submitted by:

Prateek

अपने बच्चों को खोना मां के लिए सबसे बड़ा दुख है (Mother Committed Suicide After Ten Year Old Child’s Death In Ranchi) (Jharkhand News) (Ranchi News) (Giridih News) (Tiktok Video) (Viral Tiktok Video) (Tiktok Side Effects)…
 

Tik Tok Video बनाने वाले 10 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या, मां नहीं झेल पाईं सदमा, उठाया खौफनाक कदम

Tik Tok Video बनाने वाले 10 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या, मां नहीं झेल पाईं सदमा, उठाया खौफनाक कदम

गिरिडीह,रांची: मां का अपने बच्चों के प्रति विशेष लगाव रहता है। उन्हें पालने और प्यार देनी वाली ममतामयी मां उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। लेकिन अपने बच्चों को खोना मां के लिए सबसे बड़ा दुख है। एक ऐसी ही घटना में 10 वर्षीय बच्चे के आत्महत्या करने से दुखी मां ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ें

भारत का खुलकर समर्थन कर रहा America, कहा-चीन पड़ोसियों पर उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा

यह घटना झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार सेतु बाउरी नामक शख्स अपने परिवार के साथ यहां किराए से रहता था। रविवार सुबह उसका छोटा बेटा बॉबी बाथरूम में जाकर दुपट्टे से फंदा बनाकर झूल गया था। इससे उसकी जान चली गई थी। बॉबी के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि वह पहले भी हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश कर चुका था। कहा जा रहा है कि खेल खेल में उसने फंदा लगा लिया। यह भी बताया गया है कि उसे टिक टॉक बनाने का बड़ा शौक था। ज्यादातर समय वह इसी के बारे में बात किया करता था।

यह भी पढ़ें

साले की शादी, जीजा को नहीं बुलाते तो मुसीबत, बुलाया तो जान पर बन आई, साथ ले आया Coronavirus

बॉबी की मां रेखा दादेल अपने बेटे को खोने का गम नहीं सह पाईं। सोमवार सुबह उनकी बेटी ने उन्हें ढूंढा तो वह घर में दिखाई नहीं दी। सभी परिजनों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। तभी लड़की ने बाथरूम में जाकर देखा तो मां फंदे से झूलती मिलीं। उनकी जान जा चुकी थी। मातम झेल रहे घर में एक बार फिर चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें

बारात लेकर जाने वाला था Coronavirus पॉजिटिव दूल्हा, स्वास्थ्य विभाग ने पहुंचा दिया अस्पताल

परिजनों का कहना है कि बॉबी के जाने के बाद मृतका उसे बहुत याद कर रही थीं। वह बार बार यह बात दोहरा रही थीं कि मैं बॉबी के बिना जी नहीं सकती और अपनी जान दे दूंगी। रात को यह बात कहकर सोने वाली रेखा ने सुबह ऐसा ही कर दिखाया। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में फिर शौक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो