scriptदो बहनें छह बदमाशों पर ऐसे टूटीं की उनके उड़ गए… | 2 sisters of Gonda catched 6 criminals | Patrika News
गोंडा

दो बहनें छह बदमाशों पर ऐसे टूटीं की उनके उड़ गए…

लूट के लिए घर में घुसे थे, दोनों पहनों को पता चला तो वे उनसे भिड़ गईं।
 

गोंडाFeb 08, 2018 / 08:51 pm

Ashish Pandey

2 sisters of Gonda

2 sisters of Gonda

गोंडा. जिले की दो बहनों की पूरे जिले में तारीफ हो गई है। इन दोनों बहनों ने बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए। इनकी बहादुरी और हिम्मत की हर कोई तारीफ कर रहा है। गोंडा के बालपुर हजारी गांव की दो बेटियां लूट के इरादे से घर में घुसे छह बदमाशों पर टूट पड़ी। इनके हौसले और हिम्मत को देखते हुए बदमाशों के होश उड़ गए। दोनों बहनों ने बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए।
चार साथी दुम दबाकर भाग निकले

बदमाशों की आहट मिलते ही दोनों बहनों ने दरवाजा खोला तो देखा की बदमाश घर के अंदर का दरवाजा तोड़ रहे थे। बिना समय गंवाए दोनों बहनें मीरा और बिंदू ने बदमाशों पर छत से इंटें बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान दो बदमाश उन्हें काबू करने के लिए छत पर पहुंच गए तो मीरा व बिंदू ने पहले एक का बाल पकड़ा और चित कर दिया। जान बचाकर एक बदमाश छत से कुद कर भागने लगा तो बड़ी बहन बिंदू ने पकड़े गए बदमाश को संभाला और छोटी बहन मीरा ने छत से छलांग लगा कर दूसरे बदमाश को दबोच लिया। दोनों बहनों के हमले से हक्का-बक्का लुटेरों के चार साथी दुम दबाकर भाग निकले।
बेटियों ने ऐसा हमला बोला कि उनके होश उड़ गए
जिले के करनैलगंज कोतवाली स्थित बालपुर-परसपुर मार्ग पर रहने वाले हनोमान गुप्ता को पोता बब्बू अस्पताल में भर्ती था। बेटा ओमकार उसकी तीमारदारी में था। घर पर हनोमान, बहू और बेटियां मीरा और बिंदू ही थीं। हनोमान ने बताया कि आधी रात छह बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पहले मुझे पीटा और छत के रास्ते घर में घुस गए और सहन के दरवाजे को तोडऩे लगे। इसी दौरान बेटियों की नींद खुल गई। दोनों बेटियों ने बदमाशों पर ऐसा हमला बोला कि उनके होश उड़ गए। पकड़े गए दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बदमाशों की पिटाई से घायल हनोमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी बालपुर योगेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बेटियां साहस न दिखातीं तो बदमाश पकड़ में न आते। इन दोनों बदमाशों के पकड़ में आने से चोरी और लूट की कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

Home / Gonda / दो बहनें छह बदमाशों पर ऐसे टूटीं की उनके उड़ गए…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो