गोंडा

दिव्यांग जनों का सामाजिक शैक्षिक एवं आर्थिक सुधार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए : नरेंद्र कश्यप

गोंडा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को दिलाया जाए। दिव्यांग जनों का सामाजिक शैक्षिक एवं आर्थिक सुधार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। यह बात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन विभाग नरेंद्र कश्यप ने सर्किट हाउस में योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा।

गोंडाAug 17, 2022 / 10:38 pm

Mahendra Tiwari

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुमन्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले केंद्र व राज्य सरकार की मंशा है कि दिव्यांग जनों का सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक विकास करके उन्हें भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में संचालित योजना पूर्वदशम तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति, कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना, निगम से सम्बन्धित वसूली तथा आई०जी०आर०एस० की समीक्षा की गयी। समीक्षा में छात्रवृत्ति मास्टर डाटा अपडेशन की कार्यवाही समय से पूर्ण कराने के निर्देश जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को दिये। कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में प्रशिक्षार्थियों को गुणवत्तापरक प्रशिक्षण दिये जाने का निर्देश दिया। दिव्यांगज सशक्तीकरण विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिव्यांग पेशन कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण मोटाराईज्ड ट्राई साईकिल, यू०डी०आई०डी०, शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण योजना एवं आई०जी०आर०एस० की समीक्षा की गयी। समीक्षा में यू०डी०आई०डी० में प्रगति कम पाये जाने पर कड़ी फटकार लगाई गई। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करते हुए यू0डी0आई0डी0 की निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष समसय प्रगति कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार गरीबों पिछड़ों के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। कहा कि दिव्यांग जनों के उत्थान के लिए सरकार तरह-तरह का प्रयास कर रही है। इनकी दिशा व दशा बदलने के लिए आर्थिक सामाजिक रूप से उत्थान कर इनको समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास चल रहे हैं जिसके परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं।
बैठक में उपनिदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Home / Gonda / दिव्यांग जनों का सामाजिक शैक्षिक एवं आर्थिक सुधार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए : नरेंद्र कश्यप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.