गोंडा

घर से रिश्तेदारी के लिए निकले युवक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहरा

घर से रिश्तेदारी के लिए निकले एक युवक का शव पाए जाने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

गोंडाMar 29, 2024 / 04:57 pm

Mahendra Tiwari

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

एक युवक का धानेपुर थाना क्षेत्र के बलुहाघाट के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मृतक की बाइक भी घटनास्थल के पास खड़ी थी। बाइक के सहारे मृतक युवक की पहचान हुई। उसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों के मुताबिक मृतक अपने बुआ के घर जाने के लिए निकला था। जब वह वहां नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे।
गोंडा जिले नवाबगंज थाना के गांव परबतिया के रहने वाले सूरज निषाद 27 वर्ष बृहस्पतिवार को अपने घर से बाइक लेकर बुआ के घर निकला था। वह अपने बुआ के घर नहीं पहुंचा। सूचना मिलने के बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। दूसरे दिन धानेपुर थाना क्षेत्र के बलुहाघाट के पास उसका शव मिला। बगल में उसकी बाइक भी खड़ी थी। युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन युवक की हत्या कर शव फेके जाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक युवक के गले और आंख के पास चोट के निशान पाए गए हैं। धानेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पता चल सकेगा।

Home / Gonda / घर से रिश्तेदारी के लिए निकले युवक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.