scriptनदी में डूब कर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस | Gonda Die of two inosent children drain in river | Patrika News

नदी में डूब कर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

locationगोंडाPublished: Jul 07, 2022 02:08:16 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

गोंडा घर से बिना बताए टेढ़ी नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की नदी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। काफी समय तक परिजनों द्वारा बच्चों की खोज की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह बच्चों का शव नदी में उतराता मिला। गांव पर सूचना पहुंचते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

img-20220707-wa0002.jpg
प्रकरण तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेझिया के मजरा प्रभुपुरवा से जुड़ा है। यहां के निवासी नरेंद्र का बेटा सत्यम 12 वर्ष तथा कृष्णा का बेटा कन्हैया 13 वर्ष बुधवार को दोपहर में साइकिल लेकर घर से घूमने निकले इसकी जानकारी बच्चों ने अपने परिजनों को नहीं दी। बच्चे घूमते घूमते गांव से करीब एक किलोमीटर दूर टेढ़ी नदी में गर्मी से व्याकुल होने के कारण नहाने चले गए। वहां पर साइकिल खड़ी कर दोनों बच्चे नदी में नहाने लगे। अचानक बच्चे नदी में डूब गए। काफी समय तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पूरी रात्रि परिजन बच्चों को ढूंढते रहे लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजन निराश होकर सुबह बच्चों की खोज में फिर निकले तब तक कुछ ग्रामीणों ने नदी में उतराने की सूचना दी। सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई भारी संख्या में ग्रामीण वहां पर पहुंच गए परिजन पहुंचे तो देखा कि उनके बच्चे ही हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। शायद उन्हें यह नहीं पता था कि उनके बेटे बुधवार को दोपहर में हमेशा के लिए जा रहे हैं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव को नदी के बाहर निकाला। बच्चों का कपड़ा वा चप्पल भी नदी के किनारे मिला। तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे ने पीड़ित परिवार को उप जिलाधिकारी से बात कर अहेतुक सहायता दिलाने के लिए कहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि बुधवार को दोनों बच्चे साइकिल से घर से निकले थे। अचानक नदी में नहाने चले गए। जहां पर उन्होंने साइकिल खड़ी कर अपने कपड़े निकाल कर भी नदी के किनारे रख दिया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की मदद से शव को निकालकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो