scriptबदमाशों ने पहले की लूटपाट और उसके बाद कर दिया ऐसा की उड़ गए सबके होश | Robbers burnt house after robbing in Mankapur - Gonda | Patrika News
गोंडा

बदमाशों ने पहले की लूटपाट और उसके बाद कर दिया ऐसा की उड़ गए सबके होश

गोंडा के मनकापुर में बदमाशों ने लूटपाट के बाद घर में आग लगा दी।

गोंडाMar 11, 2018 / 04:44 pm

Ashish Pandey

Robbers burnt house after
गोंडा. लूटपाट, हत्या, डकैती, चोरी की घटनाएं हर दिन हो रही हैं। बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, उन्हें लगता है पुलिस का डर ही नहीं है। वहीं पुलिस भी घटना के बाद केवल जांच की बात कहती है और परिणाम कुछ नहीं निकलता। आज बदमाश खुलेआम घटनाओं को अंजाम देने में डर नहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में। क्षेत्र के कुड़ासन बाजार के तिवारी पुरवा में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। शादी समारोह में गए एक परिवार के यहां बदमाशों ने धावा बोल दिया और लाखों के लूट को अंजाम दे दिया और उसके बाद घर में आग लगा दी।
बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई इस गंभीर वारदात में दो कमरे और सामान जलकर राख हो गए। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने परिवार को इसकी सूचना दी, परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के मुखिया कैलाश तिवारी ने बताया कि वे और उनका पूरा परिवार एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। घर में किसी के न होने के कारण शनिवार देर रात बदमाशों ने लूट-पाट के बाद घर में आग लगा दी। जिसमें घर की आधी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी

इस वारदात से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यहां पास में पुलिस चौकी होने के बाद भी इतनी बड़ी घटना को बदमाशों ने अंजाम दे दिया इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगे हैं। वहीं आग लगने के करण लूट की सही स्थिति की जानकारी परिवार के लोग नहीं दे पा रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि वारदात के समय कोई घर में नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बारे में कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

Home / Gonda / बदमाशों ने पहले की लूटपाट और उसके बाद कर दिया ऐसा की उड़ गए सबके होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो