गोंडा

प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने एसपी को रक्षा सूत्र बांधकर खिलाई मिठाई

गोंडा प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने पुलिस अधीक्षक को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई, उन्होंने बहनों को जिले में शांति सुरक्षा भरोसा दिलाया।

गोंडाAug 11, 2022 / 10:53 pm

Mahendra Tiwari

जिले में भाई बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शहर से लेकर गांव की गलियों तक आजादी के अमृत महोत्सव के साथ-साथ रक्षाबंधन पर्व की धूम रही है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व जनपद में गुरुवार व शुक्रवार दो दिन मनाया जा रहा है। बहनों के लिए रक्षाबंधन बेहद खास माना गया है। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माने-जाने वाला यह त्योहार हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर पड़ता है। इस वर्ष रक्षाबंधन 11 और 12 अगस्त दोनों दिन मनाया जा रहा है। बहनें भाई को रक्षा सूत्र बांधने के साथ उनकी सफलता और तरक्की की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को वचन देते हैं कि हम उनकी सदा ढाल बनकर अच्छा करते रहेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव रक्षाबंधन का पर्व ने शहर से गांव तक धूम मचा दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आजादी के महोत्सव व रक्षाबंधन को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। हर चौराहों पर पुलिस के जवान दिखे। वही योगी सरकार ने बहनों के लिए रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा सुविधा मुहैया करा रही है। भारतीय डाक विभाग ने इस बार रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशेष प्रकार रक्षाबंधन लिफाफा लांच किया था। यह लिफाफा पूरी तरह से वाटरप्रूफ रहा है। इसकी कीमत 15 रुपए निर्धारित की गई थी। इसमें राखी रखकर बहने देश या इसके बाहर रक्षा सूत्र भेजा जा सकता है। इस पर भी डाक विभाग ने बहनों को विशेष ऑफर देते हुए 33 प्रतिशत की छूट प्रदान किया है। इस विशेष प्रकार के लिफाफे में राखी खराब नहीं होगी इसमें सीलन लगने की जरा सी भी गुंजाइश नहीं है। इस प्रकार महज 10 रुपए में राखी कहीं भेजी जा सकती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.