scriptकानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सपा कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन | SP workers protest against issue of law and order in uttar pradesh | Patrika News
गोंडा

कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सपा कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन

बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गोंडाAug 09, 2017 / 07:40 pm

shatrughan gupta

samajwadi party

samajwadi party

गोंडा. प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सपा नेताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन नगर मजिस्टेट को सौंपा।
जिला मुख्यालय के अंबेडकर चैराहे पर बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे अब हर तबका परेशान है। किसान, व्यापारी आम आदमी सब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनता को भी अब पछतावा हो रहा है। वह जान चुकी है कि भाजपा के कथनी और करनी में अंतर है। इस शासन में सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं। गरीबों का हक मारा जा रहा है।
सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि योगी सरकार के चार महीने के कार्यकाल में जनता ऊब चुकी है। यदि आज चुनाव हो जाए तो इन्हें पता चल जाएगा। सिंह ने कहा कि योगी सरकार की लचर पैरवी के चलते शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द हो गया, जिससे लाखों शिक्षामित्रों का परिवार परेशान है। सरकार चुप बैठी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। इस अवसर पर पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मेहनौन नंदिता शुक्ला, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, कमरूद्दीन, महेश सिंह, राधेश्याम मिश्र **** सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा
प्रदेश की कानून व्यवस्था व महंगाई के मामले को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कलेक्टेट परिसर में प्रदर्शन कर नगर मजिस्टेट को ज्ञापन सौपा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बीएल चौबे ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई दोगुनी हो गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। गरीब, किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी सब योगी सरकार की नीतियों से पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हंै। जनता अब परेशान हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखा देगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो