scriptयूपी के इस जिले में हुई अनोखी शादी, पूरा क्षेत्र बना गवाह | unique wedding took place in this district of UP whole area became wit | Patrika News
गोंडा

यूपी के इस जिले में हुई अनोखी शादी, पूरा क्षेत्र बना गवाह

यूपी के इस जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जिसका पूरा क्षेत्र गवाह बना है। पुरातन परंपरा की यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
 

गोंडाNov 24, 2023 / 04:21 pm

Mahendra Tiwari

यूपी के इस गांव में हुई अनोखी शादी

यूपी के इस गांव में हुई अनोखी शादी

सनातन धर्म की परंपरा आज भी देश के गांव में विद्यमान है। यूपी के इस जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जिसका गवाह सिर्फ गांव ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र बना है। भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज के अनुसार यह शादी संपन्न हुई है। लेकिन शादी की हकीकत को जानकर आपको हैरानी होगी।
गोंडा जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत धौरहराघाट के मजरा झामपुरवा में एक अनोखी शादी हुई है। जो पूरे रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न की गई है। जिसके गवाह पूरे क्षेत्र के लोग बने है। ये शादी मे बकायदा पूरे रीति-रिवाज के साथ शुरु की गई। जिसमे घराती औऱ बराती एक ही गाँव के लोग रहे है। पूरे क्षेत्र में निमंत्रण भेजा गया। शादी की तारीख 23 नवंबर को रखी गई थी। सभी लोगो के लिए खान-पान की व्यवस्था की गई। डीजे के साथ बरात गाँव में पहुँची। जहाँ दूल्हे के रुप में कुआं नजर आया। दुल्हन के बगिया रही। कुआं और बगिया की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ 23 नवंबर को संपन्न हुई। जिसमे कूप के तरफ से पं राजकुमार शास्त्री ने योगदान किया। वही बाटिका की तरफ से कमलेश कुमार मिश्र परिवार के साथ उपस्थित रहे। जिसमें द्वार पूजा और कन्यादान तक के सभी कार्य किये गए। वही सभी बरातियों का खान-पान के साथ सम्मान किया गया। शादी को देखने के लिए क्षेत्र से काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अनोखी शादी को देखने काफी दूर से भी लोग आये थे। वही ये अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
गांव में शादी के समय दूल्हे को कुआं और बगिया की कराई जाती परिक्रमा

कुआं की तरफ से योगदान कर रहे पं.राजकुमार शास्त्री ने बताया की कूप और बाटिका की शादी हो जाने से गाँव के लोगो को काफी आसानी होगी। किसी के घर शादी होगी तो वो आराम से दूल्हे को कूप का परिक्रमा करवा सकेगा। साथ साथ बाटिका की परिक्रमा हो जायेगी। इसलिए ये शादी करवाना जरुरी हो गया था। क्योकि पहले जिस कूप से दूल्हे को घुमाया जाता था। वो रखरखाव ना होने से बन्द हो गया था। दूसरी बात जिस घर पर वो कूप है। उस घर से निकलने का कोई रास्ता भी नही बचा था। जिससे ये जरूरी हो गया था की दूसरे कूप को सुरक्षित किया जाय। इसी को लेकर इस कूप औऱ बाटिका की शादी की गई है। सबसे बड़ी बात ये है। की ये कूप औऱ बाटिका मां काली मंदिर परिसर में स्थित है। जिससे शादी के समय कुआं बगिया के साथ-साथ मंदिर की भी परिक्रमा हो जाएगी।

Hindi News/ Gonda / यूपी के इस जिले में हुई अनोखी शादी, पूरा क्षेत्र बना गवाह

ट्रेंडिंग वीडियो