scriptUP Rains: बढ़ते तापमान के बीच आज रात से बदलेगा मौसम,इन जिलों में आंधी- तूफान बारिश की चेतावनी | UP Rains weather change from tonight warning of storm and rain in districts | Patrika News
गोंडा

UP Rains: बढ़ते तापमान के बीच आज रात से बदलेगा मौसम,इन जिलों में आंधी- तूफान बारिश की चेतावनी

UP Rains: मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच आज रात से मौसम बदलने की चेतावनी जारी किया है। यूपी के इन जिलों में आंधी- तूफान के साथ तेज बारिश होने का IMD ने अलर्ट जारी किया गया है।

गोंडाApr 08, 2024 / 08:03 pm

Mahendra Tiwari

Imd weather update

सांकेतिक तस्वीर

UP Rains : यूपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। चिलचिलाती धूप बढ़ते तापमान के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने आंधी- तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आज रात से मौसम के बदलने की उम्मीद है। आईएमडी ने आंधी तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
UP Rains: अप्रैल का महीना शुरू होते ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन में चमकीली धूप के साथ तूफानी हवाएं चल रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने आज रात से पूर्वी यूपी के जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। फिर दो दिन बाद 10, 11 अप्रैल को पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 23 जिलों में बारिश के साथ आंधी- तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को पूर्वी यूपी के बहराइच जिले में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। वही प्रयागराज उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर तापमान रविवार को 40 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस तरह यूपी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए सतर्क किया है।
UP Rains यूपी के इन जिलों में आज रात से बदलेगा मौसम बारिश और आंधी- तूफान आने की चेतावनी

गोंडा,बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बलिया, आजमगढ़, मऊ,गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर,गोरखपुर,महाराजगंज,चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या इन जिलों में आज रात से मौसम के बदलने की उम्मीद है। तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश होने का मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है।

Home / Gonda / UP Rains: बढ़ते तापमान के बीच आज रात से बदलेगा मौसम,इन जिलों में आंधी- तूफान बारिश की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो