scriptUP Rain: यूपी में आज रात से पलटेगा मौसम, भीषण आंधी तूफान के साथ बारिश IMD Alert | weather will change in up from tonight rain with severe thunderstorm I | Patrika News
गोंडा

UP Rain: यूपी में आज रात से पलटेगा मौसम, भीषण आंधी तूफान के साथ बारिश IMD Alert

weather update: मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच आज रात से मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत दिए हैं। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ इन इलाकों में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

गोंडाMar 29, 2024 / 06:57 pm

Mahendra Tiwari

IMD Rain alert in up

आंधी तूफान की सांकेतिक फोटो

weather update : यूपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। चिलचिलाती धूप बढ़ते तापमान के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मार्च महीने की विदाई से पहले पूरब से लेकर पश्चिम तक आंधी तूफान के साथ बारिश होने का आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर गरज- चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं। ठंड की तरह गर्मी भी अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस समय दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल के शुरू होते ही तापमान अधिक बढ़ने की उम्मीद है। वेस्ट यूपी के कुछ इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि 30 मार्च को तेज हवाओं के बारिश और कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने से फसलों को भी नुकसान पहुंचने की उम्मीद है। यूपी में शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। यूपी का आगरा सबसे गर्म शहर रहा है। मौसम विभाग ने यूपी में आज रात से मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत दिए हैं। पूरब से लेकर पश्चिम तक मौसम विभाग ने 48 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।
IMD rain alert: इन जिलों में को बन रहे बारिश के आसार

बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बारा ml lबोंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या सहारनपुर शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ ,गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलोंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया बिजनौर अमरोहा मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके में मेघ गर्जन आंधी तूफान और कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं।

Home / Gonda / UP Rain: यूपी में आज रात से पलटेगा मौसम, भीषण आंधी तूफान के साथ बारिश IMD Alert

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो