scriptअल्पावास गृह बने पापगृह,अब गोपालगंज के शेल्टर होम से गायब हुई लड़कियां | Girls missing from Shelter Home of Gopalganj | Patrika News
गोपालगंज

अल्पावास गृह बने पापगृह,अब गोपालगंज के शेल्टर होम से गायब हुई लड़कियां

दोनों आज तक घर भी नहीं पहुंचीं

गोपालगंजJul 25, 2018 / 03:23 pm

Prateek

file photo

file photo

(गोपालगंज): बिहार के विभिन्न अल्पावास गृहों से महिलाओं व बालिकाओं के साथ हो रहे दुराचार व लड़कियों के लापता होने की खबरें सामने आने के बाद से इनका मतलब ही बदल गया है। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने वाले यह अल्पावास व बालिका गृह “पाप गृह” बनकर रह गए हैं। जहां पर कभी बालिकाओं से दुष्कर्म हो रहा है तो कभी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस के उजागर होने के बाद अब गोपालपुरा के अल्पावास गृह से दो लड़कियों के लापता होने की बात सामने आई है। इन लापता लड़कियों का आज तक कोई पता नहीं चल पाया हैं।

 

 

 

इतने लंबे समय से गायब है लड़कियां

बालिका गृहों में यौन शोषण खुलासों के बीच यह भी सच सामने आया कि गोपालगंज अल्पावास गृह से पिछले नौ महीने से दो लड़कियां गायब हैं। नगर थाने में इसे लेकर सिर्फ सनहा दर्ज किया गया। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अक्तूबर 2017 को दोया और अनुराधा नाम की दो लड़कियां गायब हो गई थीं। दोया देवरिया और अनुराधा महाराष्ट्र में थाणे की थी। दोनों आज तक घर भी नहीं पहुंचीं।

 

लड़कियों के रात को बाहर जाने की बात का हुआ खुलासा

जिला परियोजना पदाधिकारी (डीपीएम)ने बताया कि इसकी स्थानीय ऊपरी अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर थाने में सनहा के अतिरिक्त कोई प्राथमिकी भी नहीं दर्ज की गई। जिस मकान में अल्पावास गृह चलता है, उसके मकान मालिक अमित कुमार सिंह कहते हैं कि लड़कियां अक्सर यहां के कर्मचारियों के साथ रात में जाती रहती थीं। लड़कियों को दूसरे दिन आते देखा जाता था। हम पार्टी के स्थानीय नेता संतोष सिंह राणा ने बताया कि यहां यौन शोषण की घटनाएं खूब होती हैं। अनजान लोग देर रात अल्पावास गृह में आते और खूब शोर शराबा होता है। पुलिस को खूब शिकायत की गई, पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो