scriptUP Panchayat Election यूपी 52 ग्राम पंचायतों में नहीं होंगे पंचायत चुनाव, ये है वजह | 52 Gram Panchayat Not included in UP Panchayat Election | Patrika News
गोरखपुर

UP Panchayat Election यूपी 52 ग्राम पंचायतों में नहीं होंगे पंचायत चुनाव, ये है वजह

यूपी में ग्राम पंचायत चुनावों की शुरू हो चुकी हैं सरगर्मियां।
चुनाव आयाेग ने वोटर लिस्ट पर शुरू कर दिया है काम।
सिद्घार्थनगर की 52 ग्राम पंचायतों पर इस बार नहीं होगा चुनाव।

गोरखपुरSep 26, 2020 / 07:17 pm

रफतउद्दीन फरीद

पंचायत चुनाव 2020

Panchayat News

गोरखपुर/सद्घााार्थनगर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इन दिनों पंचायत चुनावों की सरगर्मियां जोरों पर हैं। भावी प्रधानों और प्रत्याशियों ने अपना प्रचार-प्रसार और रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है। पर 52 गांवों में पंचायत चुनाव (52 Gram Panchayats) नहीं होंगे। वहां प्रधान और पंचायत जनप्रतिनिधि बनने का सपना देख रहे नेताओं का सपना-सपना ही रह जाएगा। हम बात कर रहे हैं सिद्घार्थनगर जिले की 52 ग्राम पंचायतों की जहां इस बार पंचायत का चुनाव नहीं होगा। इन सभी गांव नगर की सीमा में शामिल होते हुए नवसृजित नगर पंचायतों का हिस्सा बन चुके हैं।

 

 

दरअसल सिद्घार्थनगर जिले में 2015 में हुए पंचायत चुनावों (Panchayat Chunav) में 1199 गांव में चुनाव हुए थे। पर इसके बाद शासन की ओर से पांच नई नगर पंचायतें और नो निकायों का सीमा विस्तार कर दिया गया। नई बनी नगर पंचायत भारत भारी, इटवा, बिस्कोहर, बढ़नी चाफा, कपिलवस्तु के साथ ही सिद्घार्थनगर नगरपालिका और शोहरतगढ़ नगर पंचायत की सीमा विस्तार में भी कुछ गांव शामिल हुए हैं। इसके चलते 52 गांव कम हो जाएंगे, जिससे 1147 ग्राम पंचायतें ही रह जाएंगी। हालांकि अभी 24 ऐसे ग्राम पंचायतों हैं, जिनका आंशिक हिस्सा ही नगरी निकाय में शामिल हुआ है। पंचायती राज विभाग इनका परीक्षण कर रहा है। इसके बाद संभव है कि संख्या में बदलाव हो जाए।

 

इस बाबत सहायक चुनाव अधिकारी हरिचरण लाल के मीडिया को दिये बयान के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव आयोग से इस बाबत निर्देश भी मिलने लगे हैं। पांच नई नगर पंचायतों और दो निकायों का सीमा विस्तार होने से कई ग्राम पंचायतों का इनमें विलय हुआ है। इससे संख्या में बदलाव संभव है। पंचायती राज विभाग इसका परीक्षण कर रहा है। इसकी रिपोर्ट आयोग को भेजी जा रही है।

 

नई नगर पंचायचातों में शामिल ग्राम पंचायतें

भारतभारी

13
इटावा

10
बिस्कोहर

8
बढ़नी चाफा

7
कपिलवस्तु

2
सीमा विस्तार

नगरपालिका सिद्धार्थनगर11
नगर पंचायत शोहरतगढ़2

Home / Gorakhpur / UP Panchayat Election यूपी 52 ग्राम पंचायतों में नहीं होंगे पंचायत चुनाव, ये है वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो