scriptBharat band live कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, भारत बंद का दिखा असर | bharat band in gorakhpur by congressmen | Patrika News
गोरखपुर

Bharat band live कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, भारत बंद का दिखा असर

भारत बंद

गोरखपुरSep 10, 2018 / 01:05 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Bharat band

Live Video योगी के गढ़ में कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, चढ़ा सियासी पारा

डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि, बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारत के समर्थन में गोरखपुर के बाजार भी बंद रहे। सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक गोरखपुर के बाजारों में बंद का असर रहा।
सुबह-सवेरे से ही कांग्रेसी शहर में जुटना शुरू हो गए थे। भारत बंद के समर्थन में कांग्रेसी नेताओं ने जुलूस निकालकर लोगों से समर्थन का आह्वान किया। लोगों ने भी बंद का समर्थन किया। कांग्रेसियों ने घूम-घूमकर बाजारों को बंद कराया और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों सबसे पहले गोलघर और आसपास के बाजारों को बंद कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ.सैयद जमाल, महानगर अध्यक्ष अरूण अग्रहरि, महासचिव अनवर हुसैन, मेयर प्रत्याशी रहे राकेश यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Home / Gorakhpur / Bharat band live कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, भारत बंद का दिखा असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो