scriptदेश को मिलेगा नया प्रधानमंत्री, इन्होंने की भविष्यवाणी | Big statement on India new PM, Know all | Patrika News
गोरखपुर

देश को मिलेगा नया प्रधानमंत्री, इन्होंने की भविष्यवाणी

भाजपा हैरान

गोरखपुरFeb 27, 2019 / 11:51 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Pm modi in Kumbh

कुंभ में पीएम मोदी

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि हार के डर से प्रधानमंत्री आधी अधूरी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। हमारे नेता अखिलेश यादव की भविष्यवाणी सही साबित होगी और उनके कथनानुसार देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा।
गोरखपुर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय वायुसेना के बहादुर जांबाजों की साहसिक कार्रवाई पर पूरा देश गौरवान्वित है, हम वायुसेना के पराक्रम का अभिनंदन करते हैं। यूपी में महागठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा बसपा गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव मे भारी परिवर्तन करेगी। यूपी में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रशासन पर उसका किंचित् नियंत्रण नहीं रह गया है। हर तरफ अराजकता और जंगलराज है। किसान, नौजवान सभी त्रस्त हैं। नागरिक भयभीत हैं क्योंकि उनकी सुरक्षा प्रशासन तंत्र से नहीं अपराधियों, माफिया गिरोहों की कृपा पर निर्भर हो गई है।
उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री जी ने शपथ लेते ही बड़े दावे किए थे कि अब अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। लेकिन हकीकत यह है कि अब तो दूसरे राज्यों के अपराधी भी उत्तर प्रदेश को सुरक्षित पनाहगाह मानने लगे हैं। भाजपा सरकार मे महिलाओं और बच्चियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते न केवल लोग दहशत में हैं अपितु किसान भी अपने को अपमानित तथा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है। खाद, सिचांई, कीटनाशक सब मंहगे हैं और किसान उनकी खरीद में कर्जदार बनता जा रहा है। तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। आज हमारा किसान बड़े पैमाने पर सरसों पैदा कर रहा है लेकिन सवाल यह है कि क्या उसे फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा? केन्द्र विदेशों से तेल मंगा रहा है तो प्रदेश का किसान क्या सही कीमत पाएगा? आलू किसान को कुछ नहीं मिला। मक्का किसान खरीद केन्द्र ढूंढता रह गया। विडम्बना है कि केन्द्र सरकार ने किसानों को 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष मदद देने की जो घोषणा की है वह किसानों के साथ धोखा है। इस तरह तो किसान को 17 रुपये प्रतिदिन मिलेगा जबकि न्यूनतम मजदूरी 150 रुपये है। यह किसान के साथ छलावा और उसके सम्मान के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकारों की किसानों की आय बढ़ाने में कोई रूचि नही है। देश की जनता बेरोजगारी ,सरकारी वादाखिलाफी से त्रस्त है और परिवर्तन के लिए तैयार बैठी है।
प्रदेश अध्यक्ष के गोरखपुर पहुंचने पर सीहपार हाल्ट पर व नौसड़ चैक, सर्किट हाउस पर जोरदार स्वागत जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव की अगुवाई मे किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से जियाउल इस्लाम, सांसद प्रवीण कुमार निषाद, रजनीश यादव, किसान सिंह, मनुरोजन यादव, सिंहासन यादव, अभिमन्यु यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राघवेंद्र तिवारी राजू, बिट्टू यादव, देवेंद्र निषाद, कमर कुरैशी राजू, कीर्तिनिधी पांडेय, जितेंद्र यादव, अशोक चैधरी, राजेन्द्र यादव, सुमन पासवान, सुधीर यादव, विकास यादव, रवींद्र यादव, गोलू यादव, विश्वजीत तिवारी, राहुल सिंह, सुनील, सुरेन्द्र निषाद, आफताब, हसन, जावेद खान, प्रमोद यादव, अमर अग्रहरी, संदीप यादव, चन्द्रदीप आदि मौजूद रहे।

Home / Gorakhpur / देश को मिलेगा नया प्रधानमंत्री, इन्होंने की भविष्यवाणी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो