scriptयूपी सरकार की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 18 निलंबित, 469 पर बर्खास्तगी की नोटिस | Biggest action against Government officials in UP | Patrika News

यूपी सरकार की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 18 निलंबित, 469 पर बर्खास्तगी की नोटिस

locationगोरखपुरPublished: Jul 12, 2018 07:53:37 pm

शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने संगठन के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं साढ़े चार सौ से अधिक प्रशिक्षु लेखपालों को बर्खास्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

up govt

up govt

मुख्यमंत्री के जिले में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित लेखपालों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने संगठन के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं साढ़े चार सौ से अधिक प्रशिक्षु लेखपालों पर शासन ने दबाव बनाते हुए उनको बर्खास्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि अत्यावश्यक सेवाओ का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (उ0प्र0 अधिनियम संख्या 30 सन् 1966) की धारा-3 की उपधारा-(1) के अधीन प्रद्त्त शक्ति का प्रयोग करते हुये राज्यपाल के द्वारा लेखपालों के हडताल को 6 माह के अवधि के लिये निषिध किया है। इस सम्बन्ध मे लेखपालों से कार्य पर वापस आने के लिये अपील किया गया था परन्तु उनके द्वारा कार्य से विरत रहकर हडताल जारी रखा गया है। कार्य पर न आने को पर लेखपालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।
इनको किया गया निलंबित

गोरखपुर जिला प्रशासन के अनुसार जनपद के लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीलकण्ड धर दुबे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामकेवल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वजीत शाही, जिलामंत्री जगदीश, जिला संगठन मंत्री जावेद खां, सदर तहसील के अध्यक्ष दिनेश कुमार पंकज, गोला तहसील के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह, मंत्री ओमप्रकाश यादव, कैम्पियरगंज तहसील के नागेन्द्र दूबे अध्यक्ष व मंत्री दिवाकर चन्द्र वर्मा, चैरीचैरा के अध्यक्ष नमन कुमार मंत्री अमित कुमार, सहजनवां तहसील के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव, मंत्री राजेश पाठक, खजनी तहसील के अध्यक्ष राम दयाल, मंत्री अश्विनी सिंह तथा बांसगांव के अध्यक्ष संतोष राय, मंत्री अंजनी कुमार त्रिपाठी लेखपालो को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
प्रशिक्षु लेखपालों के बर्खास्ती की तैयारी, दिया नोटिस
शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने प्रशिक्षु लेखपालों पर काम पर लौटने का दबाव बनाते हुए उनको नोटिस देते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाबत जानकारी दी है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन के अनुसार 469 नये प्रशिक्षु लेखपालो को सेवा से हटाने के सम्बन्ध मे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। क्योकि अभी उनकी प्रोवेशन काल अवधि भी पूर्ण नही है। जिन लेखपालो को नोटिस दिया गया है सदर तहसील के 98, गोला के 78, चैरीचैरा के 49, कैम्पियरगंज के 36, बांसगांव के 70, सहजनवां के 56 तथा खजनी के 82 के नये लेखपाल शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो