scriptराजस्थानी संस्कृति पर आधारित ‘नेगचार शगुन’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया विमोचन | CM Yogi Adityanath released Book, Know all about | Patrika News
गोरखपुर

राजस्थानी संस्कृति पर आधारित ‘नेगचार शगुन’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया विमोचन

पुस्तक विमोचन

गोरखपुरJan 30, 2019 / 08:13 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Yogi Adityanath

‘नेगचार शगुन’ काव्य संग्रह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया विमोचन

गोरखपुर। भोजपुरी पट्टी में एक और का विमोचन किया गया। लेखिका अनिता अग्रवाल द्वारा लिखित नेगचार शगुन का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। राजस्थानी संस्कृति आैर तीज-त्योहारों पर आधारित इस पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाॅ. सिंह की संवेदनशीलता, कलाओ में अभिरूचि और सामाजिक प्रतिबद्वताओं की सराहना की।
सामाजिक कार्यकत्र्री, अधिवक्ता व स्थाई लोक अदालत की सदस्या डाॅ. अनीता अग्रवाल काफी दिनों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं।
कुशीनगर में जन्मी डाॅ. अनिता अग्रवाल परिवार न्यायालय में वह काउंसलर रह चुकी हैं। फिलवक्त वह स्थाई लोक अदालत गोरखपुर में बतौर सदस्या कार्य कर रही हैं। वह स्वास्थ्य पर आधारित त्रैमासिक पत्रिका नेहा का सम्पादन भी करती हैं। डाॅ. अनिता अग्रवाल के कई काव्य संग्रह नींद टूटने तक, बसंत में बारूद प्रकाशित हो चुके हैं। पुस्तक ‘नेगचार शगुन’ का विमोचन यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दुबे ने भी डाॅ. अग्रवाल के ‘नेगचार शगुन’ के विमोचन पर बधाई देते हुए कहा कि डाॅ. अग्रवाल यशस्वी कवियित्री के साथ ही उत्कृष्ट सामाजिक चिंतक भी हैं। अनीता ने राजस्थानी संस्कृति को निकट से जाना, पहचाना और जिया भी है।
इस मौके पर डाॅ. अग्रवाल के पति डाॅ. नरेश अग्रवाल, बेटी डाॅ. तृप्ति अग्रवाल भी मौजूद थे।

Home / Gorakhpur / राजस्थानी संस्कृति पर आधारित ‘नेगचार शगुन’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया विमोचन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो