scriptउद्योग समूहों को भी सामाजिक भागीदारी निभानी चाहिए: योगी आदित्यनाथ | CM Yogi Adityanath two days Gorakhpur visit, reached sahjanwa | Patrika News
गोरखपुर

उद्योग समूहों को भी सामाजिक भागीदारी निभानी चाहिए: योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने किया गैलेंट समूह द्वारा जीर्णोद्धार कराए गए प्राइमरी स्कूल का लोकार्पण

गोरखपुरFeb 20, 2020 / 12:32 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

उद्योग समूहों को भी सामाजिक भागीदारी निभानी चाहिए: योगी आदित्यनाथ

उद्योग समूहों को भी सामाजिक भागीदारी निभानी चाहिए: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे। पहले दिन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहजनवां पहुंचे। यहां उन्होंने गैलेंट समूह द्वारा सीएसआर फंड से बसिया में जीर्णोद्धार कराए गए सरकारी स्कूल व अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
सीएम ने कहा कि अन्य उद्योग समूहों को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सबको सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना चाहिए ताकि हम सब मिलकर एक बेहतर समाज बना सके।

उन्होंने कहा कि शासन के धन का सही उपयोग होना चाहिए। जन सहयोग से बहुत से कार्य हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है। हमने 2.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। उन्होंने कहा कि गांव में एक ओपन जिम होना ही चाहिए, जो आज की आवश्यकता है।
Read this also: किसानों के मुद्दे को लेकर गांव गांव पहुंच रहे कांग्रेसी, गिना रहे भाजपा की खामियां

दो दिनी दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वापस लौट जाएंगे।
मुख्यमंत्री का आगमन गुरुवार को सुबह 10 बजे हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10.05 से 11 बजे तक सहजनवां तहसील के बसिया ग्राम सभा में नवनिर्मित सुविधाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद वह 11.20 बजे गोरखनाथ मंदिर आ गए। दोपहर 12.30 बजे मानसरोवर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत 2.15 बजे पुन: गोरखनाथ मंदिर आएंगे।
शाम को वह मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत योगी सायं 5.15 बजे गोरखनाथ मंदिर आकर रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री 21 फरवरी को जनता से मिलने के बाद प्रात: 11 से 12 बजे तक मानीराम के चिउटहा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति सभागार का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.20 बजे गोरखनाथ मंदिर वापस आएंगे। बताया जा रहा कि यहां से वह वापस लौट जाएंगे।

Home / Gorakhpur / उद्योग समूहों को भी सामाजिक भागीदारी निभानी चाहिए: योगी आदित्यनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो