मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में दिव्यांगों को उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि पीएम मोदी के कुशल और दूरगामी सोच वाले नेतृत्व की बदौलत देश में छह साल में बड़ा परिवर्तन हुआ है, जिसकी की धमक विश्व में सुनाई दे रही है। लगभग सभी विकसित देश पीएम मोदी की कार्यशैली के मुरीद भी हो गए हैं। उन्होंने भारत को नई पहचान दिलायी। उनके इरादे स्पष्ट हैं, मित्रता रखने वालों के साथ मित्रता और शत्रुता रखने वालों को घर में घुसकर सबक सिखाना। उन्हीं के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने कोरोना के खिलाफ अद्भुत लड़ाई लड़ी है।