scriptसीएम योगी आज गोरखपुर दौरे पर,विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा | cm yogi today on gorakhpur visit | Patrika News
गोरखपुर

सीएम योगी आज गोरखपुर दौरे पर,विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे। यहां वह अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेगें।

गोरखपुरJun 30, 2022 / 09:05 am

Punit Srivastava

cm_yogi_janat.jpg
सीएम योगी का गुरुवार को गोरखपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से एमपी पॉलिटेक्निक परिसर पहुंचेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर आएंगे। संभावना जताई जा रही है कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यो और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर सकते हैं। गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के बाद वे BRD मेडिकल कालेज से प्रदेश स्तरीय विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को ही वे लखनऊ लौट जाएंगे
शुक्रवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं सुन कर उनके निस्तारण के लिए जरूरी दिशा निर्देश देंगे। उसके बाद बीआरडी मेडिकल कालेज से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करेंगे।
इस अभियान के लिए विभागों की ओर से माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य जैसे वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित स्वच्छता और फॉगिंग अभियान को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान हाई रिस्क क्षेत्रों व दस्तक अभियान अंतर्गत घर-घर टीमों के द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित क्षेत्रों में फॉगिंग पर जोर रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 से प्रदेश में चिकित्सीय सुविधाओं में तेजी से इजाफा किया है तो वहीं कोरोना संक्रमण से प्रदेशावासियों को बचाने के लिए टीके का कवच दिया। सरकार ने कोरोना संक्रमण के साथ ही दूसरी बीमारियों को मात देने की तैयारी कर ली है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को उपाय बताए जाएंगे। गंदा पानी पीने व गंदगी के कारण होने वाले रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ नगर विकास, राजस्व व शिक्षा विभाग मिलकर इस अभियान को चलाएंगे।

Home / Gorakhpur / सीएम योगी आज गोरखपुर दौरे पर,विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो