scriptयूपी के इस जिले में गर्मी से निजात को नहाने गए चार किशोर, घर पहुंचा यह पैगाम, रो रो कर घरवालों का बुरा हाल | four teens drowned in pond due to this reason | Patrika News
गोरखपुर

यूपी के इस जिले में गर्मी से निजात को नहाने गए चार किशोर, घर पहुंचा यह पैगाम, रो रो कर घरवालों का बुरा हाल

दुःखद
 

गोरखपुरJul 13, 2018 / 03:04 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

teen drown

यूपी के इस जिले में गर्मी से निजात को नहाने गए चार किशोर, घर पहुंचा यह पैगाम, रो रो कर घरवालों का बुरा हाल

उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए तालाब में नहाने गए चार किशोरों के लिए काल साबित हुआ। पहली बार नहाने गए किशोरों की डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
कम बारिश से चारों ओर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। शुक्रवार को गर्मी से ही निजात पाने के लिए गोरखनाथ क्षेत्र के रसूलपुर के चार किशोरों ने तालाब में नहाने जाने का फैसला लिया। चारों ग्रुप में नए गांव इलाका में स्थित तालाब में नहाने गए। किशोर तैरना नहीं जानते थे। कोई उनके साथ तैरने वाला भी नहीं था। लेकिन पानी का अंदाजा किये बिना सब तालाब में नहाने उतर गए। अचानक से वे गहरे पानी मे फंसने लगे। तैरना नहीं जानते थे इसलिये बाहर भी नहीं निकल सके और पानी में समाते गए। पानी में डूब रहे किशोरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी।
किशोरों के डूबने की खबर पाकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। कई गोताखोर लगाए गए। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। एक साथ चार मौतों से संबंधित परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में भी गम का माहौल है।
पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

ये बच्चे डूबे

1- निहाल (15) पुत्र अकरम

2- मुस्तकीम का बेटा मोहम्मद (12)

3- आमीन (17) पुत्र वलिउल्लाह

4- उजैर मोहम्मद (14) पुत्र फैजुल हसन

Home / Gorakhpur / यूपी के इस जिले में गर्मी से निजात को नहाने गए चार किशोर, घर पहुंचा यह पैगाम, रो रो कर घरवालों का बुरा हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो