scriptBig Breaking गोरखपुर के भाजपा प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती | Gorakhpur BJP Candidate Upendra dutt Shukla admitted in Hospital | Patrika News
गोरखपुर

Big Breaking गोरखपुर के भाजपा प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

 
कई घंटे तक हुए आॅपरेशन के बाद अब उपेंद्र दत्त की हालत काफी बेहतर, पार्टी और करीबी मौन

गोरखपुरMar 01, 2018 / 06:54 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

upendra
गोरखपुर। सदर संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल की तबीयत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में लाया गया। यहां डाॅक्टर की सलाह पर उपेंद्र दत्त शुक्ल का आॅपरेशन भी आज हुआ। ब्रेन के आॅपरेशन के बाद उनकी हालत पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है।
हालांकि, पत्रिका ने इस बाबत जब बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल के करीबियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की तो कुछ ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया तो कुछ ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।

Home / Gorakhpur / Big Breaking गोरखपुर के भाजपा प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो