scriptअविवाहित दिखा पत्नी ने बनवा लिया पासपोर्ट , 3 माह बाद बैंकाक से लौटी | gorakhpur news, without divorse wife make a bachellor passport | Patrika News
गोरखपुर

अविवाहित दिखा पत्नी ने बनवा लिया पासपोर्ट , 3 माह बाद बैंकाक से लौटी

पुलिस ने 14 अक्टूबर 2023 को केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी। आरोप की पुष्टि होने पर शनिवार की दोपहर में आरोपी ममता को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे जमानत मिल गई। अन्य लोगों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

गोरखपुरDec 24, 2023 / 06:49 pm

anoop shukla

अविवाहित दिखा पत्नी ने बनवा लिया पासपोर्ट , 3 माह बाद बैंकाक से लौटी

अविवाहित दिखा पत्नी ने बनवा लिया पासपोर्ट , 3 माह बाद बैंकाक से लौटी

जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां बिना तलाक एक पत्नी खुद को अविवाहित बताकर बैंकाक चली गई। वह वहां तीन महीने तक रही। लौटी तो पति ने मामले की शिकायत पुलिस से कर उसे गिरफ्तार करा दिया।पुलिस ने पति की शिकायत पर ममता नाम की इस महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अविवाहित दिखा पत्नी ने बनवा लिया पासपोर्ट

पति द्वारा पत्नी को गिरफ्तार किए जाने का ये मामला गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। महराजगंज जिले के पुरंदपुर, रानीपुर चौराहा निवासी दुर्गेश जायसवाल ने आईजी रेंज को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि पारिवारिक विवाद के बाद उसकी पत्नी ममता अपने मायके चिलुआताल के मानीराम में रहती है। दोनों के बीच भरण-पोषण का केस भी न्यायालय में विचाराधीन है। पति ने आरोप लगाया कि बिना तलाक हुए उसकी पत्नी ने खुद को अविवाहित बताकर जन्मतिथि में हेरफेर करते हुए अपना पासपोर्ट बनवा लिया। इसके सहारे वह बैंकाक में तीन महीने तक रही।
पुलिस ने 14 अक्टूबर 2023 को केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी। आरोप की पुष्टि होने पर शनिवार की दोपहर में आरोपी ममता को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे जमानत मिल गई। अन्य लोगों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

Hindi News/ Gorakhpur / अविवाहित दिखा पत्नी ने बनवा लिया पासपोर्ट , 3 माह बाद बैंकाक से लौटी

ट्रेंडिंग वीडियो