scriptप्रचंड जीत के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का हुआ भव्य स्वागत,फूलों से सजा गोरखनाथ मंदिर | grand welcome of cm yogi in goyrakhpur on his first coming after victo | Patrika News
गोरखपुर

प्रचंड जीत के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का हुआ भव्य स्वागत,फूलों से सजा गोरखनाथ मंदिर

विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पहली बार गुरूवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपदवासियो ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। नाथ संप्रदाय के सबसे बड़े पीठ को उनके पीठाधीश्वर के स्वागत के लिए फूलो से सजाया गया था।

गोरखपुरMar 18, 2022 / 12:41 am

Punit Srivastava

cm_phla_aag.jpg

विधानसभा चुनाव में इतिहास रचने के बाद गुरुवार को पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ पहुंचे। गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया, दादागुरु व गुरु की समाधि स्थल पर जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा मंदिर फूलों से सजा था एवं उत्सव का वातावरण मनोहर दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।
सीएम योगी के स्वागत को गोरक्षपीठ के चप्पे-चप्पे को सुगंधित फूलों से सजाया गया था। अपने “महाराज जी” के स्वागत को लोग पलक पांवड़े बिछाए हुए थे। विशेष अवसरों पर ही खोले जाने वाला मंदिर का पूर्वमुखी मुख्य प्रवेश द्वार भी आज न सिर्फ खोल दिया गया था बल्कि यहां सजाई रंगोली मन मोह ले रही थी। अपराह्न करीब तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला परिसर में जैसे ही प्रवेश किया, उनके समर्थन में नारे गूंजने लगे।
मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद वाहन से उतरकर वह सीधे गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा समक्ष पहुंचे, विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की। इसके बाद उन्होनें अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ तथा गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका और पूजन-अर्चन कर महंतद्वय का आशीर्वाद लिया।
धर्म और राजनीति दोनों माध्यमों से लोक कल्याण का पाठ पढ़ाने वाले अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष की सजल आंखे आज के दिन विशेष को लेकर उनके भावों की अनकही इबारत लिख रही थीं।

जनता की मुहर-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर समेत समूचे प्रदेशवासियों को सामाजिक समता, उल्लास और उमंग के पर्व होली की बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों ने 10 मार्च से ही होली खेलना प्रारम्भ कर दिया था। 10 मार्च को आया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम सिर्फ एक राजनीतिक परिणाम नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सुरक्षा सर्वांगीण विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से किए गए कार्यों पर भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत की जीत वाला जनता की मुहर है। यह चुनाव परिणाम यह बताता है कि हमेशा सत्य की जीत होती है।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 8 वर्ष पूर्व सुरक्षा, विकास और सुशासन की नींव रखी थी और आज वह सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के रूप में जन विश्वास का प्रतीक बन गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए ईमानदारी और प्रतिबद्धता से कार्य किया है। समग्र विकास, प्रदेश की पहचान, आस्था के सम्मान, महिलाओं, बहन, बेटियों की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार व्यापारियों की सुरक्षा, और अन्नदाता किसानों की खुशहाली समेत समाज के हरेक तबके को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुंचाने के जो सफल कार्य हुए, उनका सुखद परिणाम चुनाव में भी देखने को मिला है।
नहीं टिका विपक्ष का भ्रामक प्रचार-
सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ से तमाम भ्रामक प्रचार किए गए, अनर्गल प्रलाप किया गया, आपत्तिजनक व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं, राजनीतिक मर्यादाओं को धता बताया गया। पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास दृढ़ता से कायम रहा और विपक्ष की सारी कारगुजारी धरी की धरी रह गई। उन्होंने कहा
सदैव अच्छे मार्ग का अनुसरण करिए। होलिका दहन और होलिकोत्सव का यही संदेश है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युग में भगवान का अवतरण हुआ है। होलिकादहन का पर्व भगवान नृसिंह के अवतरण की कथा को बताता है। प्रभु के अवतरण की कथाएं हमें सदमार्ग पर ले चलती हैं। यह शिक्षा देती हैं मि अन्यायी, अत्याचारी, दुराचारी कितना भी बड़ा हो, उसके आगे झुकने की आवश्यकता नहीं है। जैसे हिरण्यकश्यप का अंत हुआ ही सभी अत्याचारियों का अंत होता है।
उन्होंने कहा कि हमें हमेशा उमंग के साथ लोक कल्याण की भावना का हिस्सा बनकर आगे बढ़ना है। किसी भी अच्छे कार्य में छोटे से छोटा योगदान देने के लिए भी मौके से चूकिए मय और यदि कोई कार्य बुरा है तो उसमें आगे मत आइए। सदैव अच्छे मार्ग का अनुसरण करिए। होलिका दहन और होलिकोत्सव का यही संदेश है।

Home / Gorakhpur / प्रचंड जीत के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का हुआ भव्य स्वागत,फूलों से सजा गोरखनाथ मंदिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो