scriptRepublic day event 69वें गणतंत्र दिवस की सलामी परेड और रंगारंग कार्यक्रम में दिखेगी संस्कृति की झलक | IPS Charu nigam will lead Republic Parade in gorakhpur | Patrika News
गोरखपुर

Republic day event 69वें गणतंत्र दिवस की सलामी परेड और रंगारंग कार्यक्रम में दिखेगी संस्कृति की झलक

गोरखपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह लेंगे परेड की सलामी, परेड का नेतृत्व महिला आईपीएस अधिकारी चारु निगम करेंगी

गोरखपुरJan 26, 2018 / 01:20 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

republic day

Republic Day

गोरखपुर। पूरा देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस आज पूरे धूमधाम और गौरव के साथ मनाएगा। गोरखपुर में भी सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। झंडारोहण के बाद स्कूल-काॅलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। गोरखपुर पुलिस लाइन में भी पूरे ठाठ केसाथ परम्परागत परेड निकाली जाएगी। इस परेड में आधी आबादी का दम दिखेगा। परेड की अगुवाई आईपीएस अधिकारी एएसपी चारु निगम करेंगी।
पुलिस परेड ग्राउंड को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सजाया गया है। कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह इस बार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं। वह परेड की सलामी लेंगे।
समारोह में विशिश्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
परेड के उपरांत विभिन्न स्कूल-काॅलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।
republic day
जोन के डेढ़ दर्जन पुलिसवालों को मिलेगा सम्मान

गोरखपुर जोन के डेढ़ दर्जन पुलिसवालों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा। यह सम्मान इनको अपने सेवा के दौरान किए गए कार्याें एवं उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। हर साल दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए नामों का ऐलान गणतंत्र दिवस के पूर्व किया जाता है।

इनको मिलेगा सम्मान

एसपी उमेश कुमार सिंह, गोण्डा

सीओ दयाराम सिंह गौड़ देवरिया

निरीक्षक रामस्वभाव वर्मा, गोण्डा

एसआई परमा शंकर सिंह यादव, देवरिया

एसआई राणा राजेश कुमार सिंह, गोरखपुर

मुख्य आरक्षी यशवंत कुमार सिंह, बलरामपुर

मुख्य आरक्षी रमाशंकर यादव, देवरिया

आरक्षी चालक सूर्य मणि दुबे, बहराइच

आरक्षी सुरेशराम, कुशीनगर

आरक्षी सुभाष भारती, महराजगंज

आरक्षी शैलेन्द्र नाथ उपाध्याय, बलरामपुर
आरक्षी सोमनाथ मिश्र, संतकबीरनगर


निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह, कुशीनगर

एसआई विनोद कुमार, श्रावस्ती

आरक्षी सत्यवंत कुमार शर्मा, गोण्डा

महिला आरक्षी रफीकुन उर्फ सलमा बेगम, श्रावस्ती

महिला आरक्षी रोली त्रिवेदी, श्रावस्ती
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो