scriptभाजपा वंशवाद नहीं ,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर चलती है- जे पी नड्डा | jp nadda addressed the booth convention in gorakhpur | Patrika News
गोरखपुर

भाजपा वंशवाद नहीं ,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर चलती है- जे पी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को चंपा देवी पार्क में बूथ कार्यर्ताओं को गुरु मंत्र दिया । इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यो की सराहना की एंव विपक्षियों पर निशाना साधा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में 62 विधानसभा के बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गोरखपुरNov 23, 2021 / 02:23 pm

Punit Srivastava

photo_2021-11-22_14-58-15.jpg

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को चंपा देवी पार्क में बूथ कार्यर्ताओं को गुरु मंत्र दिया । इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यो की सराहना की एंव विपक्षियों पर निशाना साधा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में 62 विधानसभा के बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, किसी वर्ग विशेष का नहीं है, किसी जाति विशेष का नहीं है, ये सम्मेलन समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाला भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। हम सभी को गर्व करना चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसमें आंतरिक प्रजातंत्र हैं। जिसके अंतर्गत एक साधारण परिवार से आने वाला एक साधारण कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है और मुझ जैसा कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन जाता है। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर चलती है।दूसरी राजनीतिक पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती हैं। भाजपा सबका साथ विकास करती है जबकि अन्य पार्टियां खुद का विकास करती हैँ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का ऐतिहासिक विकास हो रहा है। कृषि,शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क ,परिवहन,यातायात हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री ने देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी विकास के साथ जोड़ा है। सरकार की तमाम योजनाओं ने जनहित किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश है। मुख्यमंत्री ने यहां विकास करने में कोई असर नहीं छोड़ी है। विकास के नए किर्तिमान स्थापित किए हैं। विकास कार्यो ने प्रदेश की सूरत बदल दी है।मेडिकल कॉलेज,एम्स,एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय के साथ प्रदेश चिकित्सा ,स्वास्थ्य,शिक्षा के क्षेत्र में ंअग्रणी भूमिका निभा रहा है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। प्रदेश अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो