scriptभगवान नरसिंह की यात्रा में लोगों से रंग खेलते निकलते हैं योगी आदित्यनाथ | Know all about Bhagwan Narsingh yatra in which CM will participate | Patrika News
गोरखपुर

भगवान नरसिंह की यात्रा में लोगों से रंग खेलते निकलते हैं योगी आदित्यनाथ

होली

गोरखपुरMar 20, 2019 / 05:48 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

holi in gorakhnath

File Photo Gorakhnath mandir Holi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर बार की तरह इस बार भी गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में भगवान नरसिंह यात्रा में शिरकत करेंगे। होलिका दहन के लिए तैयारियां अंतिम दौर में है। होली के दिन निकलने वाली ऐतिहासिक नरसिंह यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन भी चाक चैबंद व्यवस्था में जुट गया है।
दरअसल, होली के दिन भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकलती है। इस शोभायात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को निकलने वाली भगवान नरसिंह यात्रा की अगुवाई करेंगे।
Yogi Adityanath in Holi
IMAGE CREDIT: File Photo
गोरखनाथ मंदिर में होली का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार की शाम को ही गोरखपुर आ जाएंगे। यहां पहुंचने के बाद वह शहर के पांडेय हाता व गुलरिहा में आयोजित होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम के पहले शोभायात्रा में शामिल होंगे। देर रात में गोरखनाथ मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की देखरेख में पांरपरिक होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। मुहुर्त के हिसाब से गुरुवार को गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों में होली मनाई जाएगी।
File photo
होली पर गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में साधु संतों व श्रद्धालुओं के साथ होलिका दहन के बाद राख की पूजा अर्चना करते हैं। सम्मत की राख को उड़ाकर होली की शुरूआत होती है। सम्मत की राख को माथे पर लगाकरर एकदूसरे को बधाई दी जाती है। इसके बाद परिसर में होली खेली जाती है।

पारंपरिक रूप से गोरखनाथ मंदिर के चबूतरे पर गोरखपीठाधीश्वर आकर बैठते हैं। आसपास के कलाकार आकर फगुआ गाते हैं। फगुआ सुनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ घंटाघर से निकलने वाली ऐतिहासिक भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल होंगे। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में वह महाआरती करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल हजारों लोगों को होली की शुभकामना देते हुए अबीर गुलाल उड़ाकर उनके साथ होली मनाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री पिछली बार शोभायात्रा में केवल महाआरती करने के बाद वापस लौट गए थे।

भगवान नरसिंह की शोभायात्रा शहर के घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास, रेती होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होगी।

Home / Gorakhpur / भगवान नरसिंह की यात्रा में लोगों से रंग खेलते निकलते हैं योगी आदित्यनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो