scriptसैनिक की पत्नी से बढ़ाई नजदीकियां, फिर एक दिन दोस्तों को घर बुला महिला को बंधक बना किया मुंह काला | Lady gangraped in gorakhpur by lovers friends | Patrika News
गोरखपुर

सैनिक की पत्नी से बढ़ाई नजदीकियां, फिर एक दिन दोस्तों को घर बुला महिला को बंधक बना किया मुंह काला

गोरखनाथ थानाक्षेत्र का मामला, पीड़िता पहुंची थाने तो आरोपी प्रेमी ने खाई जहर

गोरखपुरDec 10, 2017 / 11:32 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Gangrape attempted

Gangrape attempted

गोरखपुर। एक महिला ने प्रेमी पर सामूहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। उधर, प्रेमिका के पुलिस तक पहुंचने की बात जानने के बाद प्रेमी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लेकिन बताया जा रहा कि युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं है। जबकि उसके दो अन्य आरोपी दोस्त भी फरार हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले युवक की एक विवाहिता से कुछ समय पहले जान पहचान हुई। युवक शहर के सिटी माल के पास कोई दूकान लगाता था जबकि विवाहिता का पति सैनिक बताया जा रहा। दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो यह बात दोनों के घरवालों को पता चल गया। महिला के पति को जब जानकारी हुई तो उसने महिला से सारे रिश्ते तोड़ लिए। तलाक के बाद महिला तारामंडल के पास किराए पर रहती। बताया जा रहा कि प्रेमी युवक व महिला लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला के अनुसार उसने युवक को व्यवसाय करने के लिए अपने गहने व जमा रुपये भी दे दिए। दोनों के सम्बन्ध मधुर चल रहे थे।
घर बुला बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म

शनिवार की शाम को युवक ने अचानक महिला को अपने गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित घर बुलाया। बिला सवाल किए महिला बताये समय पर प्रेमी के पास पहुंच गई।
महिला ने बताया कि घर पर कोई परिवार का सदस्य नहीं था। काफी देर दोनों साथ थे इसी बीच युवक ने महिला से मिलवाने के लिए अपने दो दोस्तों को बुला लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि घर आये उसके प्रेमी के दोनों दोस्त उससे संबंध बनाना चाहते थे। इंकार करने पर प्रेमी और दोस्तों ने उसको बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
जानकारी होते ही प्रेमी युवक ने जहर खा ली
बताया जा रहा कि पीड़िता वहां से निकली तो सीधे गोरखनाथ थाने पहुंच रपट लिखाई। उधर, इसकी जानकारी होते ही प्रेमी युवक ने जहर खा ली। जबकि दोनों आरोपी दोस्त भाग निकले। कार्रवाई करने पहुंची पुलिस ने जब युवक को तड़पते देखा तो उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अगले दिन जब पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची तो पता चला कि जहर खाने वाला युवक मेडिकल कॉलेज पहुंचा ही नहीं। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस की पेशानी पर बल पड़ गए हैं।

Home / Gorakhpur / सैनिक की पत्नी से बढ़ाई नजदीकियां, फिर एक दिन दोस्तों को घर बुला महिला को बंधक बना किया मुंह काला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो