scriptSawan Somwar 2020: सावन का पहला सोमवार, गोरखपुर में CM योगी ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक | Sawan Somwar 2020 CM Yogi Adityanath Rudrabhishek in Gorakhpur | Patrika News
गोरखपुर

Sawan Somwar 2020: सावन का पहला सोमवार, गोरखपुर में CM योगी ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

Sawan Somwar 2020: आज से सावन के पवित्र महीने के शुरुआत हो गई है। शिव मंदिरों में भक्त सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

गोरखपुरJul 06, 2020 / 10:26 am

नितिन श्रीवास्तव

सावन का पहला सोमवार, गोरखपुर में CM योगी ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

सावन का पहला सोमवार, गोरखपुर में CM योगी ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

गोरखपुर. (Sawan Somwar 2020) आज से सावन के पवित्र महीने के शुरुआत हो गई है। प्रदेश भर के शिव मंदिरों में भक्त सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं सावन के पहले सोमवार के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में भगवान भोलेनाथ की पूजा की। सीएम योगी तड़के गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को ही गोरखपुर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने अपने मठ पर पूजा की। गुरु की अराधना करने के बाद योगी ने शक्ति मंदिर में शिव पूजा की।

 

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि इस बार सावन में अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और इसका समापन भी तीन अगस्त को सोमवार के दिन ही होगा। इस ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बन रहा है जिससे सावन में झमाझम बारिश भी होगी। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते श्रद्धालु इस बार शिवालयों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक नहीं कर पा रहे हैं।

Home / Gorakhpur / Sawan Somwar 2020: सावन का पहला सोमवार, गोरखपुर में CM योगी ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो