scriptUP उपचुनाव के पहले इस दल ने कार्यकारिणी का किया ऐलान, इस पद पर 13 लोगों का मनोनयन | Shivpal Yadav party new committee announced in UP this district | Patrika News
गोरखपुर

UP उपचुनाव के पहले इस दल ने कार्यकारिणी का किया ऐलान, इस पद पर 13 लोगों का मनोनयन

पांच महासचिव व 11 सचिव बनाए गए नई कार्यकारिणी में
सभी विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्ष पद भी हुआ मनोनयन

गोरखपुरSep 03, 2019 / 03:02 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Shivpal mayawati and akhilesh

शिवपाल मायावती और अखिलेश

लोकसभा चुनाव के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ( Pragatisheel Samajadi Party Lohia)ने संगठन को नए सिरे से खड़ा करना प्रारंभ कर दिया है। गोरखपुर में प्रसपा ने नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई कार्यकारिणी अनुभवी व जुझारू कार्यकर्ताओं की है।
प्रसपा के जिलाध्यक्ष श्यामनारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव(Shivpal Singh Yadav) के अनुमोदन पर गोरखपुर की कार्यकारिणी का ऐलान किया जा रहा है। नई कार्यकारिणी में दो उपाध्यक्ष, एक प्रमुख महासचिव, पांच महासचिव, ग्यारह सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी के अलावा कार्यकारिणी का सदस्य तेरह लोगों को बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष श्यामनारायण यादव ने बताया कि उमापति दुबे एवं विरेन्द्र यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व पार्षद बृजनाथ मौर्य को प्रमुख महासचिव, शेषनाथ यादव, अख्तर अली, प्रकाश पाण्डेय, विश्वनाथ यादव, रिपून्जय प्रताप बहादुर चन्द को महासचिव बनाया गया है। जबकि विवेक सिंह, गुलाब यादव, रामाश्रय यादव, प्रभुनाथ राजभर, लाल साहब सहानी, महेश यादव, प्रमोद यादव, रविन्द्र यादव, बदरूद्दीन, राजेश पाल एवं रविन्द्र राजभर को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। जबकि कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व मिडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव को बनाया गया है।
इसके अलावा अंकित यादव, रामबचन यादव, गामा यादव, रमेश यादव, अवधेश निषाद, भीम यादव, काली चरन यादव, शेषनाथ यादव, अजय पासवान, शेषनाथ यादव, मण्डल यादव, किशन लाल यादव एवं अनिल यादव को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों का भी किया ऐलान

प्रसपा जिलाध्यक्ष श्यामनारायण यादव ने जिले के विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की भी सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, खजनी विधानसभा अध्यक्ष राजनाथ यादव, सहजनवां विधानसभा अध्यक्ष चित्रसेन यादव, चिल्लूपार विधानसभा अध्यक्ष पन्ने लाल यादव, बांसगांव विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद यादव, चैरीचैरा विधानसभा अध्यक्ष मनीष यादव, पिपराइच विधानसभा अध्यक्ष विद्यासागर एवं कैम्पियरगंज विधानसभा अध्यक्ष विनय कुमार यादव को बनाया गया है।

Home / Gorakhpur / UP उपचुनाव के पहले इस दल ने कार्यकारिणी का किया ऐलान, इस पद पर 13 लोगों का मनोनयन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो