scriptइस चर्चित पार्टी ने सपा-बसप को समर्थन का किया ऐलान, इस सीट पर कर रहे प्रचार | This Party given support to Grand alliance in UP, know all | Patrika News
गोरखपुर

इस चर्चित पार्टी ने सपा-बसप को समर्थन का किया ऐलान, इस सीट पर कर रहे प्रचार

लोकसभा चुनाव

गोरखपुरMay 13, 2019 / 05:09 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

murli manohar joshi

lok sbha chunav

गोरखपुर जिले की बांसगांव लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने बसपा प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान किया है। बांसगांव में महागठबंधन से बसपा प्रत्याशी सदल प्रसाद मैदान में हैं।
आप जिलाध्यक्ष वैभव जायसवाल ने महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन का ऐलान किया।
पार्टी के नेताओं का कहना था कि दल से बड़ा देश होता है। आज देश संकट में है तो दलीय सीमाएं तोड़कर इसे बचाने की मुहिम चलानी होगी। लोकसभा चुनाव देश को बचाने का चुनाव है। देश की सांप्रदायिक ताकतों के खात्मे के लिए केंद्र की सरकार को जाना होगा। जनता अब भाजपा के छल में नहीं आने वाली है।
आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी ने देश के लोकतंत्र, संविधान, संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर दिया है। ये लोग देश के गरीबों का पैसा लूटकर चंद उद्योगपतियों की जेब भर रहे हैं। यदि गलती से भी मोदी-शाह की जोड़ी दोबारा जीतकर आती है तो देश में फिर कभी चुनाव नहीं होंगे और भारत का लोकतंत्र तानाशाही में तब्दील हो जाएगा। ऐसे में हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम मोदी शाह की जोड़ी को उखाड़ फेंके।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, शेष सीटों पर भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी को समर्थन दे रही है।

Home / Gorakhpur / इस चर्चित पार्टी ने सपा-बसप को समर्थन का किया ऐलान, इस सीट पर कर रहे प्रचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो