scriptखेल रही दो साल की बच्ची को गोद में उठाया, कमरे में ले जाकर किया घिनौना काम, सुनकर रह जाएंगे हैरान | Two years old child raped by neighbour, excessive bleeding shocked | Patrika News
गोरखपुर

खेल रही दो साल की बच्ची को गोद में उठाया, कमरे में ले जाकर किया घिनौना काम, सुनकर रह जाएंगे हैरान

कैसे सुरक्षित रहेंगी बेटियां

गोरखपुरNov 05, 2019 / 11:40 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

sadhvi_rape.jpg
बेटियां न बाहर सुरक्षित हैं न घर पर। लाख कोशिशों के बावजूद समाज में बेटियों के प्रति दरिंदगी कम नहीं हो सका है। गोरखपुर जिले में एक दो साल की अबोध के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया। शर्मनाक यह कि आरोपी उस अबोध बच्ची के रिश्ते में है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Read this also: किन्नर समाज का छठ व्रत, एेसी छठ पूजा देखी है क्या, देखिए वीडियो

बताया जा रहा है कि सिकरीगंज क्षेत्र के एक गांव में दो साल की एक मासूम अपने दरवाजे पर खेल रही थी। खेलते खेलते बच्ची पड़ोस के एक घर के बरामदे में पहुंच गई। आरोपी घर पर था। वह बच्ची को दुलारते हुए उसे अपनी गोद में ले लिया। उसे पुचकारते-दुलारते अपने कमरे में लेकर चला गया। आरोपी मासूम के साथ दुष्कर्म करने लगा। अबोध दर्द से कराहते हुए चिल्लाने-रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके परिजन दौड़े पहुंचे। बच्ची खून से लतपथ खूब रो रही थी। परिजन तत्काल पुलिस को फोन किए। पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Home / Gorakhpur / खेल रही दो साल की बच्ची को गोद में उठाया, कमरे में ले जाकर किया घिनौना काम, सुनकर रह जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो