Read this also: थाने बुलाकर दरोगा ने कर दी विकलांग की जूतों से पिटाई, आहत युवक ने पेट्रोल छिड़क खुद को जलाया विधायक लल्लू ने कहा कि सरकार निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने का काम क्यों कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का संवैधानिक तरीके से विरोध करना गलत नहीं है। कांग्रेस निर्दोष लोगों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कि भाजपा ने सुनियोजित तरीके से इस तरह के उपद्रव को पूरे प्रदेश में फैलाने का काम किया है। इस घटना की न्यायिक जांच और मृत लोगों के परिजनों को 25 लाख और घायलों को 10 लाख रुपए सहायता मिलनी चाहिए। साथ ही निर्दोष लोगों को छोड़ा जाना चाहिए।
लल्लू ने कहा कि 2007 की घटना याद है। गोरखपुर से लेकर बलिया तक आगजनी हुई थी। क्या उस समय के हिंसा में लिप्त लोगों से भी रुपये वसूल किए जाएंगे। 2002 में कुशीनगर में भी हुआ था। क्या उनसे भी संपत्ति लेकर वसूली किया जाएगा। ये सरकार प्रायोजित तरीके से हिंसा करा रही है। ये स्पष्ट हो चुका है कि साजिश कौन कर रहा है, सरकार को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

Read this also: गोरखपुर में बवाल के दौरान नुकसान की भरपाई के लिए आंकलन