scriptUP में जीतेंगे 80 सीट, बोले ब्रजेश पाठक…भाई-भौजाई में ही सिमटी हुई है समाजवादी पार्टी | Patrika News
गोरखपुर

UP में जीतेंगे 80 सीट, बोले ब्रजेश पाठक…भाई-भौजाई में ही सिमटी हुई है समाजवादी पार्टी

बृहस्पतिवार को भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने वाले और कार सेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच का है।

गोरखपुरMay 09, 2024 / 06:17 pm

anoop shukla

लोकसभा चुनाव के बीच पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा पर तंज कसते हुए कहा, सपा तो भाई और भौजाई में ही सिमटी हुई है। घर- घरानों को ही टिकट दिया है। सिर्फ सैफई परिवार को ही स्थापित करती है। यादव समाज के लोगों को समझाने की जरूरत है। सपा सिर्फ यादवों को ठग रही है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सर्व समाज के विकास के लिए काम करती है।
लोकसभा चुनाव के बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे थे। वे यहां सहजनवा विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा के बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों को जीत कर एकबार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतकर विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो रहा है।
यूपी में बेहतर हुई कानून व्यवस्था
डिप्टी सीएम ने कहा, यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई। अपराधी, माफियाओं का दहशत खत्म हुआ है। घर- घर शौचालय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की माताओं-बहनों को हो रही असाध्य बीमारियों से छुटकारा दिया है और उनका सम्मान बढ़ाया है।
प्रधामनंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश- प्रदेश में बिजली, शिक्षा, यातायात, कृषि, उद्योग, पानी, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर स्वास्थ्य की व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट में जिस प्रकार गोरखपुर का टेरा कोटा प्रोडक्ट विश्व प्रसिद्ध है, उसी प्रकार सिद्धार्थनगर का काला नमक सहित हर जिले में एक प्रोडक्ट फेमस है।
बूथ विजय का दिया मंत्र
जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने, बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है जिसके बल पर सभी कार्यक्रम सम्पन्न होते हैं। वहीं, चुनाव के दौर में बूथ कमेटी के बल पर ही हम चुनाव जीतते हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को बूथ विजय का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता। बूथ समिति सभी पन्ना प्रमुखों के साथ मिलकर एक एक बूथ जीतकर फिर एकबार मोदी सरकार बनाएंगे।
बूथ अध्यक्ष ही संगठन के असली हीरो
सांसद, प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल ने कहा, बूथ अध्यक्ष ही संगठन का असली हीरो हैं। जिसके बल पर भाजपा सभी चुनाव जीतती है। मोदी सरकार बनाने में सभी बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों का मुख्य रोल है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा की आप सभी के दम पर एकबार फिर मोदी सरकार बननी तय है। आप सबकी शतप्रतिशत उपस्थिति ने ये साबित कर दिया विपक्षियों के जमानत जप्त होने वाली है।

Hindi News/ Gorakhpur / UP में जीतेंगे 80 सीट, बोले ब्रजेश पाठक…भाई-भौजाई में ही सिमटी हुई है समाजवादी पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो