scriptGorakhpur Weather Update : तेज बारिश और आंधी से बदला मौसम का मिजाज,अगले कुछ दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत | Weather Update of Gorakhpur Barish-Andhi expected | Patrika News
गोरखपुर

Gorakhpur Weather Update : तेज बारिश और आंधी से बदला मौसम का मिजाज,अगले कुछ दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत

Weather Today: शनिवार देर रात आई बारिश व तेज आंधी से गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया है।आमजन को गर्मी से राहत मिली है।मौसम विभाग के मुताबिक आगामी कुछ दिनों तक यही मौसम बने रहने की संभावना है।रविवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।हवाएं तेज चलेंगी।बारिश हो सकती है।

गोरखपुरMay 22, 2022 / 10:39 am

Punit Srivastava

 Weather Will Change In Up For Next 24 To 36 Hours Rain Storm Alert

24 घंटे में बारिश बौछार

गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में रविवार को गर्मी से राहत मिलेगी। आज के दिन आकाश में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।बारिश की भी संभावना है। शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 36.9 व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा ।आईएमडी ने आगामी दिन में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
पिछले कई दिनों से लोगों को सुबह- शाम भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी।शनिवार को बारिश व तेज आंधी से मौसम ठंडा हो गया है।किसानों ने थोड़ी राहत महसूस की है।बारिश से किसानों को धान का बेहन गिराने में आसानी होगी। जिससे बिना मशीन की मदद के यह कार्य हो जाएगा। वही तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरने से जान-माल की भी हानि हुई है।
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक शम्भू शरण ने बताया कि रविवार को गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना है। एक सप्ताह के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण बारिश की संभावना रहेगी।मानसून दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अरब सागर पर आने की संभावना है। इसके चलते रविवार से मंगलवार तक हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी।
22-May 25.0 38.0 आंशिक रुप से छाए रहेंगे बादल,बारिश व आंधी की संभावना
23-May 25.0 38.0 आंशिक रुप से छाए रहेंगे बादल,बारिश व आंधी की संभावना
24-May 24.0 37.0 आंशिक रुप से छाए रहेंगे बादल,बारिश व आंधी की संभावना
25-May 24.0 36.0 स्वच्छ आकाश
26-May 24.0 37.0 स्वच्छ आकाश
27-May 24.0 37.0 बारिश की संभावन

Home / Gorakhpur / Gorakhpur Weather Update : तेज बारिश और आंधी से बदला मौसम का मिजाज,अगले कुछ दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो