scriptमोबाइल पर बात करते-करते सांप पर बैठ गयी महिला, जानिये उसके बाद जो हुआ वो… | Woman Sitting on Snake in Her Bed Death During Treatment | Patrika News
गोरखपुर

मोबाइल पर बात करते-करते सांप पर बैठ गयी महिला, जानिये उसके बाद जो हुआ वो…

विदेश में रहने वाले पति से बात कर रही थी महिला।

गोरखपुरSep 08, 2019 / 01:28 pm

रफतउद्दीन फरीद

Snake Bite

सांप ने काटा

गोरखपुर. पति से बात करने के चक्कर में एक विवाहिता के साथ जो हुआ वह न सिर्फ हैरान कर देने वाला है बल्कि दिल दहला देने वाला है। विदेश में रह रहे पति का फोन आया तो वह उससे बात करने में इतनी मगन हो गयी कि उसे किसी चीज का खयाल ही नहीं रहा। इसी बेखयाली में वह सांप पर बैठ गयी। फिर क्या था, सांप ने उसे डस लिया और अस्पताल में उस महिला की मौत हो गयी।
घटना गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के रियांव गांव की बतायी गयी है। जानकारी के मुताबिक रियांव निवासी जयसिंह यादव रोजगार के सिलसिले में थाइलैंड रहते हैं। पत्नी की अक्सर उनसे काफी देर तक मोबाइल पर बात होती रहती है। रात को पति का फोन आया तो दोनों की लम्बी बात होने लगी। फोन पर बात करने की धुन में महिला को खयाल न रहा और बैठने के पहले उसने बिस्तर पर देखा भी नहीं।
जैसे ही वह बिस्तर पर बैठी, उसपर पहले से मौजूद करैत सांपों के जोड़े ने महिला को डस लिया। महिला को करैत सांपों के जोड़े ने डस लिया, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिये दोहरीघाट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने सांपों के जोड़े को भी मार डाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो