ग्रेटर नोएडा। हमारे देश को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं और आज भी सैकड़ों गांव ऐसे हैं जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची है। हालांकि विश्व बैंक के सूचकांक पर गौर करें तो धीरे-धीरे हमारे देश में बिजली प्राप्त करने की सुगमता में सुधार हो रहा है और लोगों तक बिजली पहुंच रही है। दरअसल, शहर के एक्सपो सेंटर में भारतीय बिजली एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता एसोसिएशन द्वारा पांच दिवसीय प्रदर्शनी इलेक्रामा-2018 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा किया गया। यहां उन्होंने ने कहा कि हमारे देश में सौर ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनने की विशाल संभावना है।