scriptइस उम्र के बाद ज्यादा रहता है हड्डियों की बीमारी होने का खतरा, न करें नजरअंदाज | bone disease latest news in hindi | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

इस उम्र के बाद ज्यादा रहता है हड्डियों की बीमारी होने का खतरा, न करें नजरअंदाज

खबर की खास बातेंः
1. बढ़ती उम्र में लक्षण सामने पर न बरतें लापरवाही2. ऑस्टियोपोरोसिस से होती है हड्डियां कमजोर

ग्रेटर नोएडाAug 28, 2019 / 04:40 pm

virendra sharma

images.jpeg
ग्रेटर नोएडा. लोगों में हड्डी व जोड़ों की बीमारी तेजी के साथ बढ़ रही है। शहरी के साथ—साथ देहात एरिया में भी हड्डी के मरीजों की कोई कमी नहीं है। बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या पैदा होने लगती है। यह कहना है कि हड्डी विशेषज्ञ डॉ.निकुंज अग्रवाल का। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक की उम्र हड्डियों की बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोपेनिया, पुराना ऑस्टियोआर्थराइटिस होने का खतरा रहता है। इनमें ऑस्टियोपोरोसिस खतरनाक बीमारी होती है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.निकुंज अग्रवाल ने बताया कि 65 से अधिक उम्र की 45 प्रतिशत महिलाओं में ऑस्टियो आर्थराइटिस देखने में आते हैं। महिलाएं बढ़ती उम्र को देखते हुए इन्हें अनदेखा कर देते हैं। जिसकी वजह से पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। मैक्स हेल्थकेयर के सलाहकार डॉ.निकुंज अग्रवाल ने बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी बीमारी है, जिसमें सर्जरी के दौरान फ्रैक्चर होने का खतरा अधिक होता है। उन्होंने बताया कि एक मरीज का यह सफल इलाज किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में एक घंटा का समय लगा। फिलहाल मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।
इस उम्र के बाद ज्यादा रहता है इस गंभीर बीमारी होने का खतरा, न करें नदरअंदाज
डॉ. निकुंज अग्रवाल ने बताया कि लापरवाही की वजह से अक्सर लोग से ऑस्टियोआर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस व हड्डियों से संबंधित अन्य समस्याओं से परेशान रहते हैं। सर्जरी से बचने के लिए लोग दर्द को नजरअंदाज करते रहते हैं। लेकिन यह बीमारी धीरे—धीरे बढ़ती रहती है। इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। शिकायत होने पर डॉक्टरोंं से सलाह जरुर लें।

Home / Greater Noida / इस उम्र के बाद ज्यादा रहता है हड्डियों की बीमारी होने का खतरा, न करें नजरअंदाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो