scriptBreaking: नोएडा में Coronavirus से पहली मौत, GIMS में 60 वर्षीय व्यक्ति की गई जान | first coronavirus death at gims in gautambudh nagar | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

Breaking: नोएडा में Coronavirus से पहली मौत, GIMS में 60 वर्षीय व्यक्ति की गई जान

कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली से सटे नोएडा में हुई पहली मौत
 

ग्रेटर नोएडाMay 08, 2020 / 11:14 am

virendra sharma

unnamed.jpg
ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली से सटे नोएडा में पहली मौत हो गई है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ विभाग के मुताबिक, एक 60 वर्षीय बुजुर्ग नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में तबीयत खराब होने कारण गुरुवार को भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका कोरोना टेस्ट कराया गया।
जांच के दौरान वे कोरोना पॉज़िटिव पाए गए। जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह 3 बजे उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से होने वाली यह पहली मौत है। अब तक 202 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 109 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है, जबकि 93 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 10 नए मरीज सामने आए थे। जिले में कोरोनों मरीजों की बढ़कर 202 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर में अभी तक 3854 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। साथ ही 366 लोगों को क्वारंटाइन किया हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो