scriptGreater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पूरे परिवार की मौत, ट्रैक्टर व कैंटर की भिड़ंत में गई एक जान | five died and 4 injured in two accidents in greater noida | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पूरे परिवार की मौत, ट्रैक्टर व कैंटर की भिड़ंत में गई एक जान

Highlights:
-यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत
-दनकौर में हुए हादसे में ट्रैक्टर व कैंटर के बीच हुई भिड़ंत
-कैंटर चालक की मौत, 3 घायल

ग्रेटर नोएडाMar 20, 2021 / 11:06 am

Rahul Chauhan

road accident

रोड एक्सिडेंट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा। शहर के दो थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिला और एक बच्चा समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

जबरदस्त भिड़ंत के बाद ट्रक और ट्रेलर में लगी भीषण आग, दो की झुलसने से मौत, एक की हालत गंभीर

दरअसल, पहला हादसा रबूपुरा थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर फलैदा कट के पास हुआ। जिसमें दिल्ली से आगरा जा रहा टाटा 407 का अगला पहिया पंचर होने के चलते अनियंत्रित होकर पलटकर दूसरी ओर आगरा की तरफ से आ रही एक ब्रेजा कार पर जा गिरा। जिससे ब्रेजा गाड़ी में सवार नितिन शर्मा, उर्वशी, उषा शर्मा, सतीश चौधरी, एक 12 बर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें सतीश चौधरी की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं नितिन शर्मा, उर्वशी, उषा शर्मा और 12 बर्षीय बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक सतघरा कॉलोनी थाना छाता मथुरा के रहने वाले हैं। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें

सिलेंडर में गैस के रिसाव से लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत एक ही परिवार के छह लोग झुलसे

वहीं दूसरा सड़क हादसा थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से आगरा की तरफ चपरगढ से आगे ट्रैक्टर व कैंटर के बीच भिड़ंत से हुआ। जिसमें टैंकर चालक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टर ने कैंटर चालक नाहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि लेखराज, हसरत, रहीम का इलाज चल रहा है।
//?feature=oembed

Home / Greater Noida / Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पूरे परिवार की मौत, ट्रैक्टर व कैंटर की भिड़ंत में गई एक जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो