scriptVIDEO: महिला के साथ गलत काम कर भाग रहे थे बदमाश, फिर जो हुआ.. | greater noida police arrested by crimnals | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

VIDEO: महिला के साथ गलत काम कर भाग रहे थे बदमाश, फिर जो हुआ..

Highlights . बिसरख कोतवाली एरिया की घटना. पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए कराया एडमिट. तमंचा व जूलरी की बरामद
 

ग्रेटर नोएडाSep 16, 2019 / 05:24 pm

virendra sharma

loot.png
ग्रेटर नोएडा. महिला के गले से चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एक मूर्ति के पास स्थित स्काई गार्डन के पास से गिरफ्तार की देर शाम बिसरख पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर मे गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान विक्की और प्रतीक के रूप में हुए है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक अपाची बाइक, तमंचा और सोने की छह चैन बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार, एसपी देहात रणविजय सिंह कहना है कि दोनों शातिर किस्म के लूटेरे है। बिसरख पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गौड़ सिटी के पास घेर लिया। अपने को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़े। उसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अलीगढ़ निवासी विक्की और अंबेडकर निवासी प्रतीक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये फिलहाल बिसरख थाना क्षेत्र के तिगड़ी में किराये के मकान में रह रहे थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कई दिनों से लूट आदि की वारदातें हो रही थीं।

Home / Greater Noida / VIDEO: महिला के साथ गलत काम कर भाग रहे थे बदमाश, फिर जो हुआ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो