उनके गांव में छापेमारी के दौरान अहम कागजात हाथ लगे है। बताया गया है कि गांव आनंदपुर में छापेमारी के दौरान भूसे के ढेर और अनाज की टंकी तक की तलाशी ली गई। बताया गया है कि भूसे के ढेर से करोड़ों रुपये, जूलरी और कागजात मिले है। इनमें प्रॉपट्र्री के कागजात भी बताए जा रहे है। बताया गया हे कि रविंद्र के सीए से दिल्ली स्थित आॅफिस में जाकर टीम जांच कर रही है। सीए पीसी गुप्ता और कई बड़े नेताओं से जुड़ा हुआ है। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान सामने आया है कि जमीन को परिवार के अन्य लोगों, नौकर, ड्राइवर व रिश्तेदारों के नाम पर खरीदा गया है।