scriptडराने वाली है मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में तबाही मचाने वाली है बारिश! | IMD prediction is scary rain is going to cause havoc in the next 48 hours | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

डराने वाली है मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में तबाही मचाने वाली है बारिश!

Weather Update: यूपी के 45 जिलों में सीवियर कोल्ड का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, 14 से शुरू हुई शीतलहर 17 जनवरी तक चलने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है।

ग्रेटर नोएडाJan 15, 2024 / 12:45 pm

Aman Pandey

IMD prediction is scary rain is going to cause havoc in the next 48 hours
उत्तर प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं की वजह से अधिकांश इलाकों में हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इससे कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही। इसी बीच मौसम विभाग ने घने से घना कोहरा और ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, अगले दो दिन तक पूरे उत्तर प्रदेश में शीतलहर पड़ने का अनुमान है। इसके बाद हवा का रुख बदलने से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसकी वजह से बारिश हो सकती है।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी सर्दी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मौसम शुष्क बना हुआ है। बर्फीली पछुआ हवाओं से न्यूनतम तापमान और नीचे गिरने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।
मौसम की बात करें तो अयोध्या में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है।
IMD prediction is scary rain is going to cause havoc in the next 48 hours
दिन के तापमान में 3 डिग्री तक की कमी

वहीं, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, हरदोई, चुर्क, फतेहपुर, उरई और शाहजहांपुर में पारा 5 डिग्री के आसपास रहा। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात करें तो पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। दिन के तापमान में भी यूपी के ज्यादातर इलाकों में 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई।
इसको देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने यूपी के 45 जिलों में सीवियर कोल्ड का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, 14 से 17 जनवरी तक शीतलहर की संभावना है। साथ ही 17 जनवारी को उमड़-घुमड़ के बारिश हो सकती है।
मेरठ में 2.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

यूपी में रविवार को मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नजीबाबाद-बिजनौर, फतेहगढ़ और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रहा।
इन इलाकों में ज्यादा ठंडा रहा दिन

ज्यादातर इलाकों में दिन के पारे में गिरावट रही। इनमें लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच, बरेली, शाहजहांपुर, मेरठ, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज-रायबरेली और बस्ती शामिल रहे। मुजफ्फरनगर, उरई, लखनऊ और कानपुर में घना से घना कोहरा छाया रहा रहा।

Hindi News/ Greater Noida / डराने वाली है मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में तबाही मचाने वाली है बारिश!

ट्रेंडिंग वीडियो