scriptहाईकमान के निर्णय से नाराज हुए कांग्रेसी नेता ने लौटाया टिकट! | lok sabha elections 2019 congress news | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

हाईकमान के निर्णय से नाराज हुए कांग्रेसी नेता ने लौटाया टिकट!

यूपी की 7 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की है
यूपी की इस सीट से 22 नेताओं ने ठोकी थी ताल
 

ग्रेटर नोएडाMar 17, 2019 / 11:50 am

virendra sharma

congress

हाईकमान के निर्णय से नाराज हुए कांग्रेसी नेता ने लौटाया टिकट!

ग्रेटर नोएडा. कांग्रेस ने शनिवार को यूपी की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट समेत 7 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने डॉ. अरविंद सिंह पर दांव लगाया है। अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाने के बाद में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं मेंं नाराजगी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अरविंद से पहले एक दिग्गज नेता ने टिकट मांगा था। लेकिन ऐन वक्त पर उम्मीदवारों की घोषणा होने की वजह से उन्होंने टिकट लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद में पार्टी ने अरविंद सिंह को मैदान में उतारा हैं।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के भतीजे ने थामी बागडोर, किया यह काम

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिताम्बर शर्मा, जिलाध्यक्ष महेेंद्र नागर, राजेंद्र अवाना, रघुराज सिंह, राजेंद्र सोलंकी, अशोक सोलंकी समेत 22 नेताओं ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से दावेदारी पेश की थी। सूत्रों की माने तो डेढ़ माह पहले कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने टिकट मांगा था। पार्टी ने उन्हें लोकसभा की तैयारी करने के लिए कहा था। टिकट को लेकर उन्होंने हाईकमान से भी मांग की थी। अब ऐन वक्त पर टिकट मिलने की वजह से उन्होंने चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया है। नेता का कहना है कि चुनाव में ज्यादा समय नहीं है। सूत्रों ने बताया कि ‘उन्होंने पार्टी से साफ कह दिया कि तैयारी करने के लिए उन्हें टाइम नहीं मिल पाए्गा’। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिताम्बर शर्मा का कहना है कि बाहरी प्रत्याशी उतारने से जिले के कांग्रेसियों में नाराजगी है। अरविंद सिंह को पार्टी नेता ही नहीं जानते है।
यह भी पढ़ें

आजम खान का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, करेंगे बहिष्कार, जानिए क्यों

पहले चरण में होंगे चुनाव

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर lok sabha elections 11 अप्रैल को वोटिंग होनी है। 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 25 मार्च को नामांकन करने का अंतिम दिन है। 26 मार्च को नामांकन की जांच होगी। 28 मार्च को नामांकन पत्र वापस होंगे।
इन्हें दिया टिकट

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉ अरविंद सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. अरविंद सिंह चौहान के पिता ठाकुर जयवीर सिंह बसपा में अलीगढ़ से जिलाध्यक्ष से लेकर कैबिनेंट मंत्री बने थे। बसपा से जयवीर सिंह 2002 और 07 में बरौली विधान सभा से विधायक चुने गए। 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए। 2009 में जयवीर सिंह की पत्नी राजकुमारी चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया और जीत गई। 2014 में बसपा ने डॉ. अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया, लेकिन ये हार गए। अरविंद सिंह नोएडा के सेक्टर—61 में रहते है।

Home / Greater Noida / हाईकमान के निर्णय से नाराज हुए कांग्रेसी नेता ने लौटाया टिकट!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो