scriptआपसी रंजिश में हुई ताबड़तोड़ फ़ायरिंग, एक युवक के जबड़े में फंसी गोली, दिखा खौफनाक मंजर | Man injured in firing | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

आपसी रंजिश में हुई ताबड़तोड़ फ़ायरिंग, एक युवक के जबड़े में फंसी गोली, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights
-आपसी कहा सुनी के बाद कई राउंड हुई फ़ायरिंग
-दोनों युवकों पर पहले से ही दर्ज हैं कई मुकदमें

ग्रेटर नोएडाOct 28, 2020 / 01:24 pm

Rahul Chauhan

photo6111771216084838954.jpg
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र में स्थित चक्रसेनपुर में एक ही परिवार के दो सदस्यों के बीच पहले से चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण हुई फ़ायरिंग में एक युवक जबड़े में गोली लग कर फँस गयी। उसे गंभीर अवस्था में ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दोनों युवकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि घायल युवक थाना दादरी से कई अपराध मामलो में वांछित चल रहा था। दरअसल यथार्थ हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में भर्ती युवक का नाम अमित है। अमित की चक्रसेनपुर गांव में रहने वाले उसके ही परिवार के सदस्य मनोज के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद गांव वालों ने दोनों को शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ समय बाद जब अमित गांव की दो युवकों के साथ बाइक पर जा रहा था। उसी दौरान मनोज अपने लोगों के साथ वहां पहुंचा, जिसके बाद दोनों ने फिर विवाद शुरू हो गया। जो मारपीट में बदल गया।
मनोज ने तमंचा निकालकर अमित पर करीब 5 राउंड फ़ायरिंग की। इसमें से एक गोली अमित के जबड़े पर जा लगी और वहीं फँस गई। फ़ायरिंग कर मनोज और उसके साथी मौके से फरार हो गए। गांव वालों ने अमित को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं और इनमें आपसी रंजिश काफी समय से चली आ रही है। दोनों ही पर कई आपराधिक मुकदमे थाना दादरी कोतवाली में दर्ज है। अमित कोतवाली दादरी में से वांछित भी चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मनोज और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

Home / Greater Noida / आपसी रंजिश में हुई ताबड़तोड़ फ़ायरिंग, एक युवक के जबड़े में फंसी गोली, दिखा खौफनाक मंजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो