ग्रेटर नोएडा. एनएमआरसी अप्रैल माह में ग्रेटर नोएडा से सेक्टर-149 के बीच मेट्रो ट्रायल शुरू कर सकता है। ट्रायल के लिए आ रही बांधा को दूर कर लिया गया है। दरअसल में इस रुट पर बिजली की समस्या अधिक थी। एनएमआरसी के अफसरों की माने तो बिजली घर तैयार हो चुका है। बिजली मिलनी भी शुरू हो गई है। अप्रैल के पहले सप्ताह में आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन) की टीम जांच करेगी। अफसरों की माने तो आरडीएसओ की आरडीएसओ से एनओसी मिलने के बाद में ट्रॉयल शुरू कर दिया जाएगा।