
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने चोरों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो केवल बंद पड़ी फैक्ट्रियों को अपना निशाना बनाता था। दरअसल पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश दिन में रेकी करते थे। और उन फैक्ट्रियों को चिन्हित करते थे। जो बंद पडी है और फिर रात को चोरी किया करते थे। दनकौर कोतवाली पुलिस ने सलारपुर अंडरपास के नजदीक से गिरोह के पांच बदमाशों को रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों से घटना में प्रयुक्त दो बाइक,एक एसेंट कार तमंचा और लाखों रुपए का चोरी हुआ बिजली का सामान बरामद किया है। पकड़े गए सभी चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिर गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान चांद, फैजान, अजीम, इरफान और आबिद के रूप में हुई है। आरोपियों को दनकौर पुलिस ने देर रात यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के नजदीक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। बदमाश एक कार में सवार होकर गुजर रहे थे। उनको पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक और तलाशी ली, तो उनके पास से 1 तमंचा और 2 कारतूस बरामद हुए है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बंद पड़ी फैक्ट्रियों को ही ज्यादा निशाना बनाते थे। उन्होंने लाखों रुपये के सामान को भी चोरी करके एक जगह छिपा रखा है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर पकड़े गए चोरों से पुलिस ने कंपनी से चोरी हुआ मिनी ट्रांसफार्मर और अन्य लाखों रुपये का बिजली का सामान बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने एक तमंचा दो बाइक और एक कार बरामद की है। पकड़े गए सभी चोर बंद पड़ी फैक्ट्रियों में से सामान चोरी कर कबाड़ी को बेच दिया करते थे।
Published on:
13 Oct 2019 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
