यह भी पढ़ें
Petrol Diesel के बढ़ती कीमत से लोगों को मिली बड़ी राहत, जानिए आज के भाव
जानकारी के अनुसार, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप नागर की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसका शव गांव के पास बरामद हुआ था। आरोप है कि साले संदीप ने पार्टी में रोहित भाटी को थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए जीजा ने 26 नवंबर को घर से बुलाकर गाड़ी में बैठा कर ले गया। सभी ने मिलकर पहले शराब पी और उसके बाद आरोपी रोहित ने हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष संदीप नागर की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। शव को गांव के बाहर नहर किनारे फेंक कर फरार हो गए थे। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। संदीप को रोहित भाटी और रिंकू भड़ाना के साथ आखिरी बार देखा गया था। दोनों की तलाश की जा रही थी। इनकी लोकेशन हरियाणा में मिली थी। हरियाणा से लौटते समय दोनों को पुलिस ने दनकौर थाना पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार पिस्टल और मृतक के मोबाइल बरामद किए हैं। अभी एक और आरोपी फरार है।