scriptक्या बारिश बिगाड़ेगी नए साल का जश्न? अगले 72 घंटे डबल अटैक से बेहाल होगा उत्तर प्रदेश! | Rain will spoil New Year celebrations Orange alert in 15 districts Yellow alert in 38 districts in up | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

क्या बारिश बिगाड़ेगी नए साल का जश्न? अगले 72 घंटे डबल अटैक से बेहाल होगा उत्तर प्रदेश!

Orange Alert in UP: पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने अगले कुछ दिनों के लिए ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडाDec 31, 2023 / 04:41 pm

Prateek Pandey

rain_alert_in_uttar_pradesh_at_new_year
Uttar Pradesh Weather Update Today: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कई जगहों पर धूप ना निकलने के कारण शनिवार को दिन का तापमान पहले जैसा ही रहेगा। नए साल पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी धूप नहीं खिली। ठंड व गलन से भी जनजीवन बेहाल हुआ। शनिवार की सुबह की शुरुआत पिछले दिनों की तरह ठंड और गलन से हुई। लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य तक चली गई।
आपको बता दें कि कई जगहों पर हुए सड़क हादसों में करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं। कोहरे की मार यातायात पर इस कदर पड़ी है कि लखनऊ एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 7 उड़ाने निरस्त हुई हैं। यहां से गुजरने वाली लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनें देरी से चलीं। सड़क मार्ग पर भी गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

छाएगा घना कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र की लेटेस्ट जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट कोहरे को लेकर किया गया है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में इसी तरह कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। अगले 72 घंटों तक पूरे प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। तीन जनवरी के बाद कोहरे से कुछ राहत मिलने की सम्भावना जताई गई है।
नए साल पर हो सकती है बारिश
बढती ठंड के साथ ही बारिश नए साल का जश्न बिगाड़ सकती है। सम्भावना जताई गई है कि नए साल पर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों पर बारिश हो जाए। ऐसे में पारा और लुढ़क सकता है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही नए साल के जश्न में रुकावट पड़ेगा।

Hindi News/ Greater Noida / क्या बारिश बिगाड़ेगी नए साल का जश्न? अगले 72 घंटे डबल अटैक से बेहाल होगा उत्तर प्रदेश!

ट्रेंडिंग वीडियो