scriptरात 12 बजे लड़कियों के फ्लैट में घुसे लड़के और वीडियो बनाकर की वायरल, पुलिस भी हैरान | RWA Boys entered girls room and make video for Punishment | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

रात 12 बजे लड़कियों के फ्लैट में घुसे लड़के और वीडियो बनाकर की वायरल, पुलिस भी हैरान

लड़कियां मना रही थी बर्थडे पार्टी, चल रहा था डांस, तभी आए आरडब्ल्यूए के अधिकारी और लड़कियों से कराई उठक-बैठक

ग्रेटर नोएडाNov 08, 2017 / 05:08 pm

pallavi kumari

viral video

viral video

ग्रेटर नोएडा. हमेशा विवादों में रहने वाला एवीजे हाइट्स सोसायटी में एक बार फिर मॉरल पुलिसिंग का मामला देखने को मिला है। जीटा-1 सोसायटी के एक फ्लैट में कुछ लड़कियां रेंट पर रहती हैं। शुक्रवार की रात लड़कियां यहां बर्थ-डे पार्टी मना रहीं थी। तभी लड़कियों के फ्लैट में जबरन घुसकर सोसायटी के लोगों ने वीडियो बनाया और उन्हें धमकी दी। सिर्फ इतना ही नहीं लड़कों ने लड़कियों से यहां उठक-बैठक भी कराई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लड़के लड़कियों से उठक-बैठक करा रहे हैं। पार्टी के दौरान रात 12 बजे आरोप है कि आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी जबरन लड़कियों के फ्लैट में घुस थे और डांस कर रही लड़कियों की वीडियो बनाई। इसके साथ लड़कियों को धमकी भी दी जा रही है कि यहां ऐसा नहीं चलेगा, और कमरा खाली करने को भी कह दिया। वीडियो में लड़कियां अपना चेहरा छुपाते हुए दिख रही हैं। साथ ही लडकियों के कमरे में शराब की बोतले भी दिखाई दे रही हैं।
आपको बतादें कि घटना जब मीडिया के संज्ञान में आई तो आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी ने सफाई दी है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मवीर नागर का कहना है कि काफी लेट नाइट लड़कियां शोर मचा रही थी उसके बाद ही हम वहां गए थे। हम अपने साथ गार्ड और महिलाओं को भी लेकर गए थे। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाई है। जो की काफी गलत है।
कानूनी तौर पर देखे तो बंद कमरे में पार्टी करना या फिर शराव पीना कोई भी कानूनी अपराध नहीं है। लेकिन लड़कियों के कमरे में इस तरह घूसना और उनका वीडियो बनाना अपराध के दायरे में आता है।
आपको बतादें कि पहले भी 16 सितंबर इस सोसायटी में एक फ्लैट में कुछ लोग जबरन घुसकर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक लड़के और लड़की को काफी पीटा था।

Home / Greater Noida / रात 12 बजे लड़कियों के फ्लैट में घुसे लड़के और वीडियो बनाकर की वायरल, पुलिस भी हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो